{"_id":"5fe242188ebc3e3b5c03c839","slug":"notice-given-for-planting-inferior-material-in-plant-construction-sardana-news-mrt5169174164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर दिया नोटिस
विज्ञापन

सरधना। झिटकरी रोड पर बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट में घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर एसडीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। पालिका की तरफ से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है।
नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह निश्चित नहीं होने पर मुख्य मार्गों पर दोनों तरफ कूड़ा डाला जा रहा था। झिटकरी रोड पर कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका 25 लाख रुपये और 60 लाख रुपये का ठेका दो ठेकेदारों को दिया गया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी कराई जा चुकी है। निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाए जाने का मामला एसडीएम अमित कुमार भारतीय के संज्ञान में पहुंचा। उन्होंने पालिका के जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई तो निर्माण सामग्री सही नहीं मिली। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।