फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not solved mystri of death of parshad mintu

भाजपा पार्षद की हत्या में प्रेमिका और करीबियों से दूसरे दिन भी पूछताछ, नतीजा शून्य

Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
not solved mystri of death of parshad mintu
भाजपा पार्षद की हत्या में प्रेमिका और करीबियों से पूछताछ, नतीजा शून्य
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू की हत्या के मामले में प्रेमिका और उसके करीबी से दूसरे दिन भी पुलिस ने पूछताछ की। हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। अभी तक पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर पल्ला झाड़ रही थी और अब तक भी इसी थ्योरी पर उसकी पड़ताल अटकी हुई है। वारदात स्थल से मिले तमंचे और बुलेट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वहीं, परिजनों ने कहा है कि मिंटू के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, वह तमंचा नहीं रखता था।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी मनीष उर्फ मिंटू की हत्या बृहस्पतिवार सुबह पावली खास गांव के पास हुई थी। उसका शव कार में मिला था। मिंटू की कनपटी पर गोली लगी थी और हाथ में तमंचा था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। वहीं, केस हत्या के आरोप में दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक मनीष उर्फ मिंटू की प्रेमिका हाईवे स्थित बिग बाइट होटल में रुकी हुई थी। बुधवार रात 11:00 बजे मिंटू उसके पास आया था। महिला मित्र डॉक्टर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पुलिस ने मिंटू की प्रेमिका और उसके करीबियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पार्षद की हत्या करीबी ही कर सकते हैं, क्योंकि मिंटू किसी अनजान व्यक्ति को कभी भी अपनी गाड़ी में नहीं बैठाते थे। मनीष के परिवार ने जिन-जिन लोगों पर शक जताया, पुलिस ने उनसे पूछताछ की। शुक्रवार दिनभर पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने कार से मिले तमंचे और बुलेट को कब्जे में ले लिया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया। पुलिस ने सभी बिंदुओं का मिलान किया है। पुलिस का अब भी दावा है कि यह मामला आत्महत्या का है।
---
किसने दी थी मिंटू को धमकी
- मनीष उर्फ मिंटू को तीन दिन पहले किसने धमकी दी थी। इसके बारे में भी पुलिस पता लगाने में लगी है। मिंटू महिला डॉक्टर को अपने घर लाना चाहते थे, जिसको लेकर उसको धमकी मिली थी। पुलिस का कहना कि धमकी देने वाला मिंटू का करीबी है। पुलिस ने मिंटू के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है। जिसकी पुलिस अभी जांच करने में लगी है।
---
प्रेमिका बोली, मैंने मिंटू के लिए सब कुछ छोड़ा, मैं उसे कैसे हर्ट कर सकती हूं
- महिला थाने में बंद मिंटू की प्रेमिका महिला डॉक्टर से लगातार पुलिस दो दिन से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला से पूछा कि मिंटू किस बात से परेशान हुआ, जिससे उसने खुद को गोली मार ली।

इस पर महिला डॉक्टर ने बताया कि मैं मिंटू के लिए सब कुछ छोड़कर आ गई। सिर्फ दो बैग लेकर आई हूं, जिसमे मेरे और बेटी के कपड़े हैं। मैं उसको कैसे हर्ट कर सकती हूं। मिंटू को उसके करीबी ही बार-बार धमकी देते थे। इसे लेकर वह काफी परेशान थे। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मिंटू की प्रेमिका को छोड़ दिया था। शाम फिर पूछताछ के लिए उसको महिला थाने में बुलाया गया। देर रात तक पुलिस पूछताछ करने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed