फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not payment electricity bill now notices

तीन लाख उपभोक्ताओं पर पचास हजार से ज्यादा बकाया बिल

Thu, 09 Dec 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
not payment electricity bill now notices
बिजलीघर पर चस्पा होगी बड़े बकायेदारों की सूची
विज्ञापन

मेरठ। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के बावजूद उपभोक्ता बकाया भुगतान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पीवीवीएनएल के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया है, वहीं तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके पास 50 हजार से एक लाख रुपये का बिल बकाया है। बिजलीघर और कार्यालयों पर भी उनकी सूची चस्पा करने की तैयारी कर दी है।
21 अक्तूबर से ओटीएस शुरू की गई थी। 30 नवंबर तक योजना की खराब हालत देखते हुए इसे 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद भी उम्मीद से काफी कम वसूली हुई है। पीवीवीएनएल में भी करीब 37 लाख बकायेदार उपभोक्ता हैं। इनमें बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसमें एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे है जिन पर एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है। वहीं तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक का बकाया वाले हैं। मेरठ जोन में इस श्रेणी में 30538 उपभोक्ता है। गाजियाबाद जोन में 12711, मुरादाबाद जोन में 74679, नोएडा जोन में 21073, बुलंदशहर जोन में 44079 और सहारनपुर जोन में सर्वाधिक 103639 बकायेदार उपभोक्ता हैं। एक लाख से ज्यादा बकाये की श्रेणी में मेरठ जोन में भी 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
6.80 लाख उपभोक्ताओं ने ही लिया योजना का लाभ
- बकाये में पचास फीसदी से सौ फीसदी सरचार्ज छूट होने के बाद भी पीवीवीएनएल के 37 लाख बकायेदार उपभोक्ताओं के सापेक्ष करीब 6.80 लाख उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ उठाया है। अभी भी तीस लाख से ज्यादा बकायेदार बाकी है। योजना का लाभ लेने वालों का 69 करोड़ रुपये सरचार्ज माफ किया गया है।

---
15 तक है योजना, उठा लें लाभ
पवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा योजना 15 दिसंबर तक है। खत्म होने से पहले ही बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ उठा ले। इसके लिए उन्होंने योजना का प्रचार और प्रसार में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed