फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not made, agricultural laws imposed on farmers: Jayant Chaudhary

बनाए नहीं, किसानों पर थोपे गए कृषि कानून : जयंत चौधरी

Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Not made, agricultural laws imposed on farmers: Jayant Chaudhary
बिजनौर में आईटीआई में महापंचायत को संबोधित करते जयंत चौधरी। - फोटो : BIJNOR
बनाए नहीं, किसानों पर थोपे गए कृषि कानून : जयंत चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। किसान सम्मान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए कानून बनाया नहीं गया बल्कि किसानों पर कानून थोपा गया है। आज जिनसे किसानों की लड़ाई है वे बहरूपिये हैं, इसलिए किसान जोश के साथ होश से भी काम लें। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को सरकार का अहंकार तोड़ना है। इसके लिए लड़ाई लंबी लड़नी पडे़गी, इसके लिए तैयार रहना होगा।

राजकीय आईटीआई के मैदान में सोमवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को कांग्रेस, सपा व रालोद नेताओं ने खुलकर समर्थन दिया। हालांकि मंच पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को ही बैठने और बोलने का मौका मिला। जयंत चौधरी ने कहा कि देश का किसान हनुमान है। सरकार किसानों से बड़ी नहीं हो सकती है। रोज आधे-आधे घंटे की पूजा करने वाले मुख्यमंत्री के पास गन्ना मूल्य घोषित करने का समय नहीं है। गौरव टिकैत ने कहा कि किसान अपने हक के लिए दो महीने से ज्यादा समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन अब भी किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने कमजोरी दिखाई है। किसानों के आंदोलन को खालिस्तानियों का आंदोलन बताया जा रहा था। किसानों को अहंकार से भरी सरकार से टकराना है, इसलिए लड़ाई लंबी लड़नी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed