{"_id":"612e93fe8ebc3e61d730bec0","slug":"not-give-bike-then-beaten-brutely-meerut-news-mrt5542198114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शराब लाने के लिए चाहिए थी बाइक, नहीं देने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शराब लाने के लिए चाहिए थी बाइक, नहीं देने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव आधा दर्जन घायल
Wed, 01 Sep 2021 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:11 AM IST
सार
पड़ोसी युवक लल्ला ने शराब लाने के लिए बाइक मांगी। अंकित ने मना कर दिया। इसके बाद लल्ला और अरुण ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से अंकित और उसके भाई अर्जुन को पीटना शुरू कर दिया। अंकित के परिवार वालों ने भी आरोपियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। घर गलियों से लेकर सड़क तक लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। यहां तक की जरा जरा सी बातों पर आपस में भिड़ जाते हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक वाकया लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में देखने को मिला। यहां एक युवक द्वारा दूसरे युवक को बाइक नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। दोनों पक्षों से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गांव लिसाड़ी में शराब लाने के लिए बाइक न देने पर बाइक स्वामी और उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीट दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और पथराव हो गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मंगलवार रात गांव लिसाड़ी निवासी अंकित के पास पड़ोसी युवक लल्ला अपने साथी अरुण के साथ पहुंचा। उसने शराब लाने के लिए बाइक मांगी। अंकित ने मना कर दिया। इसके बाद लल्ला और अरुण ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से अंकित और उसके भाई अर्जुन को पीटना शुरू कर दिया। अंकित के परिवार वालों ने भी आरोपियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
बाद में दोनों ओर से मारपीट और पथराव किया गया। दोनों पक्षों तकरीबन आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीम जमकर मारपीट व पथराव हुआ। आसपास के लोग पहुंचे तो लल्ला और अरुण मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से अरुण, लल्ला,अंकित, उसकी पत्नी पूनम, भाई अर्जुन, रोहित, उसकी पत्नी काजल और जय प्रकाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अंकित पक्ष ने लल्ला ओर अरुण सहित कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।