भूलकर भी मत खरीद लेना इस मार्केट से सामान, खरीदा तो बन जाएंगे चोर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोतीगंज वाहन ‘कमेला’ मंडी में जरा संभलकर जाइएगा। क्योंकि यहां के कबाड़ी आपको ही उल्टा चोर बना सकते हैं। सोतीगंज से लूट व चोरी की गाड़ी का सस्ता सामान खरीदना आपको भारी पड़ सकता हैं। एक व्यापारी ने दो दिन पहले सोतीगंज से गाड़ियों के पार्ट्स खरीदे, जो खराब निकले। बदलने के लिए व्यापारी सोतीगंज पहुंचा तो कबाड़ियों ने उसको ही चोर बता दिया। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। गाड़ी में पुराने टायर और पार्ट्स देखकर पुलिस भी उसको चोर समझने लगी।
ग्रेटर नोएडा निवासी योगेश कुमार गुप्ता पुत्र दयाराम दो दिन पहले सोतीगंज से टायर व कार के पार्ट्स खरीदकर ले गए थे। सामान खराब निकला तो वह अपने आई-20 कार में सामान रखकर मंगलवार शाम 6:30 बजे फिर सोतीगंज में पहुंचे। कबाड़ी ने सामान वापस लेने से मना कर दिया और बोला किसी दूसरे से सामान खरीदा होगा। यह सामान चोरी की गाड़ी का हैं। इसी दौरान एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, टीआई सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित समेत 12 ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंच गए। एसपी ट्रैफिक ने नो पार्किंग में योगेश की गाड़ी खड़ी देखी तो वह रुक गए। योगेश और उसकी कार की तलाशी ली। कार में पुराने टायर और पार्ट्स थे। पुलिस को अंदेशा हुआ कि कार संदिग्ध है और पुराना सामान बेचने आया हैं। मामला चोरी के वाहनों का हो सकता हैं। क्योंकि कार सोतीगंज में खड़ी थी। पुलिस बार-बार योगेश को कहती कि कहां से सामान लाए और वह एक ही जवाब देता कि यह चोरी का सामान नहीं हैं। करीब आधा घंटे तक यही चलता रहा। योगेश के पास अपनी बेगुनाही का कोई सुबूत भी नहीं था, क्योंकि कबाड़ी तो पहले ही सामान बताने से इंकार कर चुका था। पुलिस ने कार का इंजन व चेसिस नंबर तक चेक किए। उसका पूरा वेरिफिकेशन किया। पुलिस को लगा कि योगेश सही बोल रहे हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में योगेश की गाड़ी का चालान काट दिया। उसके बाद योगेश अपनी कार को लेकर वापस ग्रेटर नोएडा रवाना हो गए।
कबाड़ी तमाशा देखते रहे
ट्रैफिक पुलिस का अमला योगेश और उसकी कार की चेकिंग करने में लगा था और सोतीगंज के कबाड़ी तमाशा देखते रहे। किसी ने एक बार भी नहीं कहा कि वह तो ग्रेटर नोएडा से सिर्फ सामान खरीदने आया हैं। अकेला बेबस व्यापारी पुलिस के सामने अपनी बेगुनाही की गुहार लगाता रहा। व्यापारी ने कहा कि सोतीगंज में सस्ते दाम पर सामान खरीदना उसकी सबसे बड़ी भूल थी। पहले सामान में लूट गया और फिर पुलिस ने नो पार्किंग में कार का चालान काट दिया।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि सोतीगंज में कार नो पार्किंग में खड़ी थी। कार में टायर और पार्ट्स थे, ऐसा लग रहा था कि कटे वाहन के पार्ट्स बेचने या खरीदने आए हैं। जांच में कार सही पाई गई। जिसके बाद उसका सिर्फ नो पार्किंग में चालान कराया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/