फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not arrested, will vote Suman

गिरफ्तार नहीं होगी, मतदान करेगी सुमन

Thu, 07 Jan 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 07 Jan 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Not arrested, will vote Suman
मेरठ। सत्ता के दबाव में कुख्यात योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा का वोट डलवाने की पूरी तैयारी पुलिस प्रशासन ने कर ली है।
विज्ञापन


मंगलवार को जहां गुपचुप तरीके से प्रमाण पत्र जारी किया गया तो अब वोट के बदले नाम निकालने के समझौते के तहत सुमन का वोट भी डलवाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। समझा जा रहा है कि सुमन की गिरफ्तारी नहीं होगी और वह मतदान करने बचत भवन पहुंचेगी।

सुमन भदौड़ा वार्ड 16 से जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आयी है। चुनाव से पहले ही सुमन भदौड़ा के खिलाफ नितिन गंजा हत्याकांड में आपराधिक षड्यंत्र रचने (धारा 120 बी आईपीसी) के तहत रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


इस मामले में सुमन वांछित चल रही थी। सुमन भदौड़ा जिला पंचायत सदस्य चुनाव का नामांकन भी भरने नहीं आयी थी। यह नामांकन उनके अधिवक्ता ने जमा किया था।

इसके बाद जब निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए तो एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गौरव वर्मा ने सुमन भदौड़ा को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर प्रमाण पत्र लेने की बात कहते हुए उनके प्रतिनिधि को प्रमाणपत्र देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम गुपचुप तरीके से सुमन कलक्ट्रेट आयी और प्रमाण पत्र ले गयी। इस दौरान सपा नेता अतुल प्रधान और जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी।

लेकिन पुलिस ने पहले ही इस मामले में सपा के पक्ष में सुमन की वोट तैयार करने की पटकथा तैयार कर दी थी। सूत्रों के अनुसार नितिन गंजा हत्याकांड में समझौता हो चुका है और शपथ पत्र भी आ चुके हैं। लेकिन नाम बाहर करने के बदले वोट की शर्त पर यह पूरा खेल तैयार हुआ है।


हालांकि अभी सुमन भदौड़ा का नाम केस से बाहर नहीं हुआ है। फिर भी उसकी वोट डलवाने की पूरी तैयारी पुलिस-प्रशासन कर चुका है।

माना जा रहा है दो-तीन दिन के भीतर सुमन भदौड़ा को नितिन हत्याकांड से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले सुमन की वोट सपा के पक्ष में करने की पूरी तैयारी करते हुए बृहस्पतिवार को मतदान में भी लाने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed