{"_id":"5dd1afe68ebc3e54b639b330","slug":"northwest-winds-gave-relief-from-smog-modipuram-news-mrt4541300169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, स्मॉग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, स्मॉग गायब
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। दो दिन से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने एनसीआर समेेत मेरठ के लोगों को भी स्मॉग से राहत दी है। रविवार को करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। उन्होंने खतरनाक स्तर पर चल रहे स्मॉग को मानक के आसपास ला दिया। दो दिन के अंदर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 से 157 तक आ गया।
बीते एक सप्ताह से स्मॉग का असर इतना बढ़ गया था कि दो दिन स्कूलों को भी बंद करना पड़ा। लेकिन शनिवार को हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटे के आसपास रही। वहीं रविवार को सुबह से ही हवा करीब 22 किमी प्रति घंटे की गति से चली। इसने वायु प्रदूषण को काफी हद तक खत्म कर दिया। मेरठ का एक्यूआई 157 पर आ गया। हवा चलने से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा की भ्ी हवा में सुधार आया है। रविवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 और न्यूनतम 31 रही।
वर्जन--
दिन का तापमान सामान्य रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे से ऊपर रही। सोमवार को यह 10 के आसपास रहने के आसार हैं। बुधवार सुबह के समय हल्का स्मॉग रहने की आशंका है। तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।
विज्ञापन
डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईी आईएफएसआर
वर्जन--
हवा में दो दिन से काफी सुधार है। इसके बावजूद दिन और रात में पेट्रोलिंग टीम निगरानी कर रही है। जहां भी प्रतिबंधित ईधन जलाया जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी