फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Noorpur assembly byelection: collision in SP and BJP, tomorrow will be voting

नूरपुर विधानसभा उपचुनाव: सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, कल होगी वोटिंग

Sun, 27 May 2018 06:33 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 27 May 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Noorpur assembly byelection: collision in SP and BJP, tomorrow will be voting
फाइल फोटो

बिजनौर में नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में सपा व भाजपा प्रत्याशी जातिगत समीकरण बैठाने में जुटे हैं। तपती गर्मी में मतदान के दिन मतदाताओं को घरों से निकालना बड़ी चुनौती है। जातिगत समीकरणों के जरिये ही चुनाव जीतने का सपना प्रत्याशी देख रहे हैं। कल सुबह सात बजे से वोटिंग होगी।     

विज्ञापन

       
चुनाव में दस प्रत्याशी मैदान में हैं। पर मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच ही बनता नजर आ रहा है। चुनाव में सपा प्रत्याशी नईमुल हसन व भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह जातिगत समीकरण के जरिये अपनी चुनावी नैया पार करने में जुटे हैं। भाजपा हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। 
विज्ञापन


इससे चुनावी माहौल में भी गर्मी आई है। मतदान के सबसे बड़ी चुनौती वोटरों को घर से निकालने की होगी।  सपा व भाजपा में दलित वोटों को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। सपा की चुनौती अंसारी बिरादरी के नाराज वोटर बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता इनकी नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे हैं। विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान की असमय मृत्यु की सहानुभूति के जरिये वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा के नेता एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।

पढ़ें : कैराना उपचुनाव: भाजपा को घेरे हैं सभी दल, मृगांका-तबस्सुम में रोमांचक मुकाबला

मतदाता नहीं खोल रहे पत्ते

Noorpur assembly byelection: collision in SP and BJP, tomorrow will be voting
नूरपुर में चुनावी चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

गांव अब्दुल्लापुर दाहना में एक ढाबे पर चुनावी चर्चा में मशगूल सतवीर सिंह, अफसर अली, कय्यूम खां, गुड्डू का कहना है कि अभी उन्होंने पूरी तरह यह तय नहीं किया कि वोट किसे देना है। हवा के रुख को देख रहे हैं। केलापुर निवासी दिलावर सिंह, उदयराज सिंह व सतपाल सिंह का कहना है कि एक दो दिन में खुद ही चुनाव की धुंधली तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद आपस में बैठकर तय करेंगे कि किसे वोट दें। नूरपुर में शिव मंदिर चौक पर चुनावी चर्चा में मशगूल पप्पू सिंह, सोनू, मोहित कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने के बाद चुनावी माहौल में तेजी आई है। सपा व भाजपा में सीधा मुकाबला लग रहा है। जिस ओर अन्य लोगों का रुझान रहेगा 

नूरपुर विधानसभा 2017 के चुनाव परिणाम
लोकेंद्र चौहान    भाजपा    79172      
नईमुल हसन    सपा    66436      
गौहर इकबाल    बसपा    45902      
योगेश कुमार    रालोद    2172      
महबूब        पीस पार्टी    811      
राजपाल        असपा    308      
विजयपाल सिंह    महान दल    5338      
अमित कुमार    निर्दलीय    753      
दिनेश कुमार        निर्दलीय    376      
रावेंद्र कुमार        निर्दलीय    243      
हरस्वरूप सिंह    निर्दलीय    482      
नोटा            1115       
कुल वोट        306226            
महिला मतदाता    141924            
पुरूष मतदाता    164292

जातिगत समीकरण 
मुस्लिम    1,22000
दलित    40,000
सैनी    30,000
चौहान    35,000
जाट    10,000
यादव    8000
पाल    9000

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed