फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana byelection 2018: Combating collision between Mriganka Singh and Tabassum hasan

कैराना उपचुनाव: भाजपा को घेरे हैं सभी दल, मृगांका-तबस्सुम में रोमांचक मुकाबला

Mon, 28 May 2018 10:47 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, आनंद प्रकाश, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, आनंद प्रकाश, शामली Updated Mon, 28 May 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Kairana byelection 2018: Combating collision between Mriganka Singh and Tabassum hasan
मृगांका-तबस्सुम में रोमांचक मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

शामली में कैराना लोकसभा उप चुनाव रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भाजपा और गठबंधन दलों के बीच सीधे मुकाबले में दोनों ही खेमों की सांसें अटकी हैं। जातीय समीकरण साधने की कोशिश हो रही है। मुस्लिम गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद हो रहा है तो जाट बहुल गांवों में गठबंधन और भाजपा में होड़ लगी है। भाजपा दलितों मतों में सेंध लगाने की कोशिश जरूर कर रही है, लेकिन दलित खामोश है। बसपा गठबंधन का हिस्सा है, अब भीम आर्मी का समर्थन गठबंधन प्रत्याशी को है। ऐसे में भाजपा की मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं। गैर दलित हिंदू मतों के ध्रुवीकरण पर वह दांव खेल रही है। ऐसे सारा दारोमदार मतदान प्रतिशत पर टिका है। जिस पक्ष का मतदाता अधिक बूथ तक पहुंचेगा उसी सिर जीत का ताज सजेगा...

विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट पर शामली जनपद के कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा क्षेत्र जुड़े हुए हैं। जबकि सहारनपुर जनपद के नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में करीब 16 लाख मतदाता हैं। पूर्व सांसद हुकुम सिंह के निधन की वजह से हो रहे उप चुनाव में गुर्जर मतदाताओं की सहानुभूति भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह की तरफ दिखाई दे रही है तो लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में आने से मुस्लिम मतदाता एक पाले में आकर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना उपचुनाव 2018: जयंत का मास्टर स्ट्रोक, बढ़ गई भाजपा की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

Kairana byelection 2018: Combating collision between Mriganka Singh and Tabassum hasan
सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व कार्ड खेल ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया तो बसपा नेताओं की खामोशी की बीच भीम आर्मी ने आगे बढ़कर गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन कर भाजपा की मुश्किलों को बढ़ा दिया। जातीय आधार पर गोलबंदी तेज हो रही है। पूरे राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की चुनौती यह है कि वह मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए प्रेरित करने में कामयाब हो पाए तो विपक्षी गठबंधन की चुनौती खामोश दलित मतदाता बने हुए हैं। क्योंकि बसपा की तरफ से कोई नेता अभी तक गठबंधन के पक्ष में खुले तौर पर नहीं आया है। बसपा नेताओं को भी हाईकमान की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है। विधान परिषद चुनाव में एक मात्र रालोद विधायक सहेंद्र रमाला के क्रास वोट करने के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती की नाराजगी भी सामने आई थी। जिसके बाद रालोद ने विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ऐसे में बसपा की चुप्पी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

कैराना लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
विस क्षेत्र    पुरुष मतदाता    महिला मतदाता    अन्य    कुल मतदाता
नकुड़    1,76,506    1,55,073    7    3,31,586
गंगोह    1,92,787    1,66,549    12    3,59,348
कैराना    1,64,598    1,38,039    4    3,02,641
थानाभवन    1,72,902    1,42,098    47    3,15,047
शामली     1,66,290    1,34,661    7    3,00,958
योग    8,73,083    7,36,420    77    16,09,580

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed