फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   non stop power supply for villages

सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त रहे गांव: श्रीकांत शर्मा

Fri, 02 Apr 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
non stop power supply for villages
सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त रहे गांव: श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक गांवों को बिजली कटौती मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने वीडियो कांफ्रेस के जरिये प्रदेश की सभी डिस्कॉम की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए ओटीएस योजना को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया है। अधिकारी बकायेदार उपभोक्ता तक पहुंचे और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाने का काम करें। गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सूर्यास्त के बाद बिजली कटौती की शिकायत मिल रही है। सभी एमडी इसका ध्यान रखें और बिजली कटौती न कराई जाए। उपभोक्ताओं को मिल रहे गलत बिलों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी उपभोक्ता को त्रुटि वाले बिल न दिए जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से भुगतान के लिए प्रेरित किया जाए। 1912 पर आ रही शिकायतों के निस्तारण की औचक जांच की जाए।
विज्ञापन

----
ओटीएस योजना का उठाए लाभ: एमडी
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कंपनी क्षेत्र के सभी अधिकारियों को ओटीएस का लाभ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को देने के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि शासन ने यह योजना 15 अप्रैल तक बढा दी है। योजना में पंजीकरण करके बकाया भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed