{"_id":"5ffca43a8ebc3e30d269354f","slug":"nodal-officer-inspected-rehearsal-kithor-news-mrt5200548100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़/खरखौदा/दौराला। सीएचसी पर कोरोना टीकाकरण का स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सोमवार को पूर्वाभ्यास किया गया। जोनल नोडल अधिकारी एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. जीके मिश्रा एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रोहित यादव ने निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि टीकाकरण के लिए जानकारी ली। देखभाल कक्ष में ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवा की जांच की। सीएसची प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए तीन कक्ष बनाए है। सभी कक्ष सीसीटीवी की निगरानी में हैं। टीकाकरण के लिए अग्रिम पंक्ति के 400 कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं। 16 जनवरी को पहले दिन 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। यहां डॉ. संजीव कुमार, डॉ. फैजल, डॉ. अर्णिमा गुप्ता, डॉ. किरण सक्सेना, बीपीएम इकरार अहमद, चीफ फार्मेसिस्ट प्रवीण गर्ग आशीष चौधरी, बीसीपीएम शाह आलम, सीएचओ आशा रानी आदि मौजूद रहे। वहीं खरखौदा में सीएचसी, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में टीकाकरण के लिए होने वाली दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. आर के सिरोहा के अनुसार एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में दो बूथ बनाए गए। इसमें पहले बूथ पर 14 तथा दूसरे बूथ पर 15 सदस्य मौजूद रहेे। उधर, दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को दौराला सीएचसी पर ईओ दौराला शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में दूसरी बार पूर्वाभ्यास किया गया। दो बूथ पर प्रतिदिन 30 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. सारंग चौहान ने बताया कि दौराला चीनी मिल के चैरिटेबल अस्पताल में टीकाकरण की दवाई रखी जाएगी। एसीएमओ डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
15-15 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण कराया
हस्तिनापुर जानीखुर्द/माछरा। सीएचसी पांचली और माछरा में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। पांचली खुर्द स्थित सीएचसी पर केंद्र पर दो बूथ बनाए गए। दोनों ही बूथों पर 15-15 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि जिले से कोरोना की दवाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने से पहले उनका रखरखाव करने का डेमो किया गया। इस दौरान संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य मंडल मेरठ डॉ. राजकुमार, सीएचसी माछरा पर पहुंचे तथा बिंदुवार निरीक्षण किया। वहीं हस्तिनापुर सीएचसी पर एसडीएम कमलेश गोयल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्र, सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी की उपस्थिति में पूर्वाभ्यास किया गया। एसडीएम ने स्टाफ की सराहना की।