फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No water in Rajbeh, how can farmers foster the farm

रजबहे में पानी नहीं, किसान कैसे करें खेत का पलेवा

Tue, 24 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
No water in Rajbeh, how can farmers foster the farm
रजबहे में पानी नहीं, किसान कैसे करें खेत का पलेवा
विज्ञापन

जानीखुर्द। किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां इस बार कम बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर रजबहों में पानी न आने की वजह से किसान खेतों की पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। रजबहे में पानी न आने से खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। जिससे किसान खासे परेशान हैं। किसानों ने रजबहों में जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।
दशहरा पर्व पर एक माह के लिए गंगनहर को बंद किया गया था। इस दौरान गंगनहर से निकलने वाले रजबहों और माइनरों की सफाई का काम होना था। दिवाली पर गंगनहर में पानी आ गया, लेकिन रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। फसल की बुआई के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है। समय पर पलेवा न होने से किसानों को गेहूं, सरसों व चने की बुआई पिछड़ने का डर सता रहा है। इस बार बारिश कम होने की वजह से खेतों में नमी नहीं है। फसल बुआई के समय पर पानी की सख्त जरूरत होती है, लेकिन नहरों में पानी नहीं आने की वजह से किसान परेशान हैं। वहीं जिन खेतों में गेेहूं की फसल की बुआई हो चुकी है, अ उनकी सिंचाई करनी है। यदि समय पर पानी नहीं दिया गया तो फसल सूख जाएगी।
विज्ञापन

बाफर निवासी किसान नरेंद्र के अनुसार उन्हें आठ बीघा गेहूं की बुआई करनी है। लेकिन रजबहे में पानी न आने के कारण परेशानी हो रही है। निजी संसाधनों से खेत की सिंचाई करना महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव टीकरी निवासी राकेश शर्मा का कहना है कि रजबहे में पानी जल्द नहीं आया तो गेहूं की बुवाई का महत्वपूर्ण समय हाथ से निकल जाएगा।
सिंचाई विभाग के जिलेदार रवि के अनुसार रजबहों की सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो-तीन दिन में रजबहों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed