फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of the young woman found; the accused applies a tilakand wears a sacred thread kalava.

Meerut News: युवती का नहीं लगा सुराग, आरोपी लगाता है टीका-बांधता है कलावा

Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
No trace of the young woman found; the accused applies a tilakand wears a sacred thread kalava.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर क्षेत्र से अपहृत हुई युवती का कई दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपी मईनुद्दीन उर्फ मन्नू की इंस्टाग्राम आईडी खंगाली तो सामने आया कि आरोपी युवक कलावा पहनता है और माथे पर टीका भी लगाता है। पुलिस की पांच टीम आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को तलाश करने में लगी है। अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

भावनपुर क्षेत्र के रहने वाले अनुसूचित जाति के कार चालक की बेटी को आरोपी मईनुद्दीन अगवा कर ले गया। पिता ने आरोपी को खिलाफ भावनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इंदौर में नाई की दुकान करने वाले मन्नू ने इंस्टाग्राम पर मनू बंसल के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है। बकरीद पर मईनुद्दीन अपने घर यहं आया था। उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती को अपने जाल में फंसा लिया। 14 जुलाई को आरोपी युवती का अपहरण करके भाग गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। उधर, दूसरी ओर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर इस मामले में आंदोलन करने की चेतावनी भावनपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed