फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of the missing youth found even after 10 days.

Meerut News: लापता युवक का 10 दिन बाद नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 24 Aug 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
No trace of the missing youth found even after 10 days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी हरिओम शर्मा 13 अगस्त को पूजा-पाठ के काम से घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ सरूरपुर थाने पहुंचे और पुलिस से युवक को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की।
गोटका निवासी शिवपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हरिओम शर्मा पूजा-पाठ कराने का काम करता है। 13 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह पूजा-पाठ के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर स्प्लेंडर बाइक से घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारी, परिचितों और युवक के संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी की गई, लेकिन हरिओम का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ सरूरपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की जल्द तलाश कर सकुशल बरामदगी की मांग की। परिजनों ने युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed