फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of teenager missing for five months

Meerut News: पांच माह से लापता किशोर का सुराग नहीं

Sun, 13 Oct 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
No trace of teenager missing for five months
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव से पांच माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर किशोर की हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, 13 वर्षीय जुनैद पुत्र यूसुफ पांच माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पांच माह बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपी थी। परिजनों के अनुसार, उन्हें गांव के ही तीन युवकों पर जुनैद को गायब कर उसकी हत्या करने का शक है। शनिवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के नाम बताए। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed