फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of missing salesman found even after 13 days

Meerut News: लापता सेल्समैन का 13 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला

Tue, 24 Feb 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
No trace of missing salesman found even after 13 days
जानीखुर्द। लापता अनुज जैन की फाइल फोट
- अंतिम बार भोला झाल पर देखा गया था
विज्ञापन

- मां से कहा था- मैं इस दुनिया से जा रहा हूं
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मनोहरलाल ज्वेलर्स शाखा के सेल्स मैनेजर अनुज जैन बीते 13 दिनों से लापता हैं। पुलिस अभी तक उन्हें तलाश नहीं पाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज करने के अलावा पुलिस ने ठोस कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया, जिससे नाराज परिजन अब अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

मेरठ शहर के ब्रह्मपुरी निवासी ऋषभ जैन दिल्ली चुंगी पर सीए कोचिंग सेंटर चलाते हैं। ऋषभ जैन ने बताया कि उनका छोटा भाई अनुज जैन (36 वर्ष) अविवाहित है। वह मनोहरलाल ज्वेलर्स शाखा में सेल्स मैनेजर है। 12 फरवरी को अनुज फरीदाबाद से जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर की भोला झाल पर पहुंचा। वहां से उसने मां को कॉल कर भावुक होते हुए कहा कि गाजियाबाद की एक लड़की ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, अब मैं इस दुनिया से जा रहा हूं, आप अपना ध्यान रखना। परिजनों के अनुसार, इसके बाद अनुज ने संबंधित युवती को भी व्हाट्सएप कॉल की और भोला झाल की एक फोटो भेजी। तभी से उसका मोबाइल बंद है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने जानी पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में अनुज भोला झाल पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन उसके बाद वह कहां गया या उसने क्या कदम उठाया, इस पर असमंजस बरकरार है। ऋषभ जैन का आरोप है कि जानी थाना पुलिस ने 15 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर ली लेकिन तलाश के नाम पर कोई सक्रियता नहीं दिखाई। 13 दिन बीतने पर भी पुलिस उस युवती तक नहीं पहुंच सकी है, जिसका नाम अनुज ने आखिरी कॉल में लिया था। परिजनों ने सीओ सरधना से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अनुज की तलाश में जुटी है। भोला झाल और आसपास के सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गंगनहर में तलाश जारी है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed