फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace found of Irrigation Department senior clerk missing for 18 days.

Meerut News: 18 दिन से लापता सिंचाई विभाग के वरिष्ठ लिपिक का नहीं लगा सुराग

Sat, 29 Aug 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
No trace found of Irrigation Department senior clerk missing for 18 days.
पत्नी ने एसएसपी से लगाई पति को तलाशने की गुहार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर के रक्षापुरम स्थित सिंचाई विभाग की वर्कशॉप में तैनात माधवपुरम निवासी वरिष्ठ लिपिक श्याम कुमार 12 अगस्त से लापता हैं। 18 दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पत्नी ने थाना गंगानगर में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद शनिवार को एसएसपी से मिलकर पति को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है। वरिष्ठ लिपिक के लापता होने से परिवार परेशान है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सीओ सदर देहात सुधीर सिंह को वरिष्ठ लिपिक को तलाशने का निर्देश दिया है।
माधवपुरम निवासी लक्ष्मी ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पति श्याम कुमार रक्षापुरम स्थित सिंचाई विभाग की वर्कशॉप में वरिष्ठ लिपिक हैं। 12 अगस्त की सुबह वह रोजाना की तरह घर से कार्यालय के लिए निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। काफी देर तक फोन की घंटी जाती रही लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

जब देर रात तक वरिष्ठ लिपिक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने विभागीय अधिकारियों और उनके साथियों से जानकारी की। इस दौरान पता चला कि वह अपना मोबाइल फोन और बैग कार्यालय में ही छोड़ गए थे। उन्होंने अपने साथी लिपिक से सामान अपने पास रखने और बाद में आकर ले जाने की बात कही थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ लिपिक का मोबाइल व बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 13 अगस्त को लक्ष्मी की तहरीर पर थाना गंगानगर में गुमशुदगी दर्ज की गई। सीओ सदर देहात ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक की तलाश में दो टीम लगी हुई है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed