फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No talks held with protesting farmers even after 22 days.

Meerut News: 22 दिन बाद भी धरनारत किसानों से वार्ता नहीं

Mon, 31 Aug 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
No talks held with protesting farmers even after 22 days.
खरखौदा में धरना स्थल पर बैठे किसान वार्ता करते हुए (संवाद)
- औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के भूमि अधिग्रहण का मामला
विज्ञापन

- 292.7 हेक्टेयर भूमि के लिए प्रशासन ने गठित की थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनाने की कवायद एक बार फिर ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। किसानों की मांगों पर वार्ता और समाधान के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम को 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक टीम ने किसानों से वार्ता नहीं की है। इससे करीब 800 किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
औद्योगिक गलियारे के पहले चरण के लिए प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। दूसरे चरण में गांव गोविंदपुर, खड़खड़ी और छतरी के करीब 800 किसानों की लगभग 292.7 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित है। किसान अधिग्रहण का विरोध करते आ रहे हैं। विरोध में करीब दो वर्षों से खरखौदा कस्बे के छतरी मोड़ पर तीनों गांवों के किसान धरनारत हैं।
विज्ञापन


10 जून को हुई थी किसानों से वार्ता
10 जून को अपर जिलाधिकारी प्रशासन समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम किसानों से वार्ता करने पहुंची थी। इस दौरान किसानों ने भूमि देने पर सशर्त सहमति जताते हुए अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी थीं। किसानों का कहना था कि यदि उनकी मांगों को स्वीकार किया जाता है तो वह प्रस्तावित योजना के लिए भूमि देने को तैयार हैं। इसके बाद समस्या के समाधान और किसानों से वार्ता के लिए जिलाधिकारी स्तर से अधिकारियों की टीम गठित की गई। टीम को सभी संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर किसानों से वार्ता करने और 15 दिन में रिपोर्ट शासन को भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed