फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No shoes and gloves, yet workers engaged in cleaning drains in Baghpat, careless officers

जोखिम में जान : न जूते और दस्ताने, फिर भी नालों की सफाई में जुटे कर्मचारी, लापरवाह अधिकारी

Mon, 14 Jun 2021 06:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jun 2021 06:59 PM IST
सार

दस्ताने और जूते बगैर ही नाले व नालियों उतरना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है।

विज्ञापन
No shoes and gloves, yet workers engaged in cleaning drains in Baghpat, careless officers
बिना सुरक्षा उपकरणों के नालों की सफाई करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सफाई कर्मचारी कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर नगर में सफाई का कार्य कर रहे हैं। इनके पास न तो जूता है और न ही हाथ में दस्ताने। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर नगर पालिका प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी  राजेश, सुनील, पंकज, दिनेश, कल्लू का कहना है कि नालों की सफाई चल रही है। दस्ताने और जूते बगैर ही नाले व नालियों उतरना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। नाला में उतरकर सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को ऑक्सीजन मास्क, जूते, हाथों में पहनने के वाटर प्रूफ दस्ताने और वाटर प्रूफ वर्दी उपलब्ध कराना जरूरी है। 
विज्ञापन


इस संबंध में नगरपालिका परिषद के ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करा दिएं गए थे, फिलहाल इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। यदि शिकायत आती है तो सफाई कर्मचारी को तत्काल सुरक्षा उपकरण दिलवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed