फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   no recovery from those voluntarily surrender their ration card Says Meerut Divisional commissioner

Meerut: मंडलायुक्त बोले- स्वेच्छा से राशनकार्ड सरेंडर करने वालों से नहीं होगी वसूली, आपात्रता की होगी जांच

Tue, 24 May 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 May 2022 11:22 AM IST
सार

मेरठ में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जो राशनकार्ड धारक स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं उनसे वसूली नहीं की जाएगी। कहा कि अपात्रता की जांच के बाद राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे। 

विज्ञापन
no recovery from those voluntarily surrender their ration card Says Meerut Divisional commissioner
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को मंडलीय जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो राशनकार्ड धारक स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं उनसे वसूली नहीं की जाएगी। किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ई-केवाईसी के कार्य में उन्होंने तेजी लाते हुए दो दिन में इसका काम पूरा कराने को कहा। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग सहित सड़क निर्माण में लगे अन्य विभागों को निर्देश दिए कि जरूरत वाले स्थानों पर टेबलटॉप स्पीड ब्रेकर बनाया जाना सुनिश्चित करें। निराश्रित गौवंश संरक्षण हेतु ऐसे व्यक्तियों को भी प्रोत्साहित करने को कहा जो विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित कर लक्ष्य को पूरा किया जाए। सभी डीएफओ को निर्देश दिए कि रिजर्व फोरेस्ट क्षेत्र एरिया के अंतर्गत जंगली जीवों के लिए वाटरहॉल-तालाब बनवाएं। रिजर्व फोरेस्ट की सूची उपलब्ध कराएं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अपात्र कार्ड धारकों के राशनकार्ड अपात्रता की जांच के बाद निरस्त किए जाएंगे। यह एक रुटीन प्रक्रिया है। निरस्त राशनकार्ड धारकों से कोई वसूली नहीं की जाएगी। जो राशनकार्ड धारक अपना राशनकार्ड स्वेच्छा से सरेंडर करना चाहते हैं। उनसे भी कोई वसूली नहीं की जाएगी। 

आयुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर भी मंडलीय समीक्षा बैठक की गई। अधिकारियों को भू-माफिया, शराब माफिया एवं आपराधिक कृत्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

लूट-छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ऐसे क्षेत्र जहां पर लूट, महिला उत्पीड़न जैसे आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया जाता है, ऐसे क्षेत्रों की मैपिंग एवं चिन्हांकन करते हुए समस्त स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। गैंगस्टर और रासुका, लूट, हत्या, पॉक्सो, एससी-एसटी, गोवध आदि से संबंधित मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि अवैध ऑटो स्टैंड पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं। नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ ये सुनिश्चित करें कि दोबारा कब्जा न हो। बैठक में डीएम दीपक मीणा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत मंडल के सभी जिलों डीएम-एसएसपी मौजूद रहे।  

योजनाओं में तेजी के निर्देश दिए 
समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड, डायलेसिस, कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं में तेजी लाने के लिए कहा। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की धीमी प्रगति पर आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने नाराजगी जाहिर की। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जनपद बुलंदशहर में परिषदीय स्कूलों में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से किए गए नवाचार के रूप में परिषदीय स्कूलों में बनवाई गईं खगोलीय प्रयोगशाला के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed