फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No place in Mushtaq Trophy, Saurabh of Meerut sold in IPL

मुश्ताक ट्रॉफी में नहीं मिली जगह, आईपीएल में बिके मेरठ के सौरभ

Fri, 19 Feb 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
No place in Mushtaq Trophy, Saurabh of Meerut sold in IPL
मुश्ताक ट्रॉफी में नहीं मिली जगह, आईपीएल में बिके मेरठ के सौरभ
विज्ञापन

मेरठ। उप्र की ओर से 16 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे मेरठ के 27 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार की आईपीएल में एंट्री हो गई है। बृहस्पतिवार को आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें बेस प्राइज 20 लॉख रुपए में खरीदा है। वे यूपी के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा है जबकि वो अंतिम सूची में शार्ट लिस्टिड भी नहीं किए गए थे। हाल में ही खेली गई सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में भी सीनियर खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया था, जबकि वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अंतिम सूची में शामिल मेरठ के बाएं हाथ के बल्लेबाज संदीप तोमर की नीलामी में बोली नहीं हुई। इससे मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ी निराशा जरूर हुई है।
मूल रूप से बागपत निवासी सौरभ कुमार का परिवार वर्तमान में कंकरखेड़ा श्रद्धापूरी फेज-2 में रहता है। पिता रमेशचंद आकाशवाणी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता ऊषा गृहिणी हैं। तीन बहन -भाइयों में सौरभ दूसरे नंबर पर आते हैं। उनके बड़े भाई गौरव कुमार एयरफोर्स में हैं। छोटी बहन शालू हैं। 16 साल की उम्र से खेल रहे सौरभ का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने यूपी बोर्ड क्रिकेट खेलते हुए रणजी तक का सफर तय किया। पिछले छह साल से रणजी टीम में खेल रहे हैं।
विज्ञापन

सौरभ ओएनजीसी की ओर से दिल्ली में क्रिकेट भी खेलते हैं। गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी कमाल करने में माहिर हैं। उनकी छवि एक अच्छे आलराउंडर की बन चुकी है। आईपीएल में 20 लॉख के बेस प्राइज से बिकने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। प्रवीण कुमार, भुवी, प्रियम, कर्ण शर्मा, कार्तिक के बाद वह आईपीएल में एंट्री करने वाले मेरठ के छठे बन खिलाड़ी हैं। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज संदीप तोमर पर राजस्थान रॉयल के खरीदने की चर्चा थी। क्योंकि डेढ़ महीने पहले राजस्थान रॉयल द्वारा आयोजित कैंप में संदीप तोमर का प्रदर्शन शानदार रहा था। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान रॉयल संदीप को खरीदेगी। लेकिन नीलामी के दिन शार्ट लिस्टेड में संदीप का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी से निकलकर यह मुकाम पाया है। सौरभ के आईपीएल में चयन पर एमसीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तौगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच तनकीब अख्तर, मौ. शाहिद ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सौरभ कुमार का प्रदर्शन
फर्स्ट क्लास क्रिकेट गेंदबाजी में 44 मैच खेलते हुए 192 विकेट ले चुके हैं। इसमें नौ बार 4 विकेट, 16 बार 5 विकेट व छह बार 10 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी में 44 मैचों में 1549 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक व आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। टी-20 क्त्रिस्केट में 28 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed