फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   no passenger in buses, 8 train cancealed

पंजाब में हुए बवाल का असर रेलवे और रोडवेज पर, आठ ट्रेनें रद, बसें खाली दौड़ी

Sun, 27 Aug 2017 02:35 PM IST
meerut amar ujala
meerut amar ujala Updated Sun, 27 Aug 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
no passenger in buses, 8 train cancealed
रोडवेज की 19 बसों के पहिए जाम - फोटो : अमर उजाला
डेरा प्रमुख बाबा रामरहीम पर दोष सिद्ध होने के बाद हरियाणा और पंजाब में हुए बवाल का असर शनिवार को रेलवे और रोडवेज पर रहा। अधिकांश बसें जहां खाली दौड़ीं तो दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर आठ ट्रेनें रद रहीं। बस अड्डों के अलावा सिटी और कैंट रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन


भैसाली डिपो मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत सहित अन्य जिलों में जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम देखी गई। लोगों ने एहतियातन बसों में सफर करने से परहेज किया। वहीं, रोडवेज अड्डों पर भी खास सतर्कता रही। सभी चालक और परिचालकों को बसों को सड़क या रोडवेज बस अड्डे पर नहीं बल्कि रात्रि में वर्कशॉप में खड़े करने के निर्देश दिए गए। ताकि कोई उपद्रवी बसों को नुकसान न पहुंचा सके।   
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली से हरियाणा, पंजाब की तरफ आने-जाने वालीं अप और डाउन शालीमार एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, दिल्ली-अंबाला इंटर सिटी, चेन्नई-देहरादून एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, कालका पैसेंजर शनिवार को रद रहीं। लोकल ट्रेनों में भी दैनिक यात्रियों की संख्या काफी कम रही। मेरठ से इन ट्रेनों में प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने इस सेक्शन पर शुक्रवार को ही सभी ट्रेनें रद करने की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed