फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No money for husband's treatment, wife willing to sell kidneys

पति के इलाज के लिए नहीं पैसे, पत्नी किडनी बेचने को तैयार

Tue, 20 Mar 2018 01:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Mar 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
No money for husband's treatment, wife willing to sell kidneys
पीड़ित महिला

पति का इलाज कराने के लिए एक महिला अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर हो गई। बिजली विभाग और ठेकेदार भी उसकी मदद को आगे नहीं आए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के मेरठ जिले का है। यहां बीते साल सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहार के गांव उमरी खुर्द में बिजली के खंभे लगाने के दौरान घायल मजदूर के इलाज के लाले पड़े हैं। बिजली विभाग और ठेकेदार भी उसकी मदद को आगे नहीं आए। पीड़ित की पत्नी का कहना है कि पति के इलाज के लिए वह अपनी किडनी तक बेच देगी।
विज्ञापन

 
भावनपुर थाना के गांव पंचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी सोनू (30) पुत्र श्याम सिंह पेशे से मजदूर है। उसके परिवार में पत्नी आरती और एक बेटा सूर्य प्रताप, मां लक्ष्मी, भाई लोकेश, सुमित, टिंकू हैं। बीते साल जून माह में सोनू को गांव सिसौली निवासी बिजली का ठेकेदार प्रवीन सहारनपुर बिजली के खंभे लगवाने ले गया था। यहां हादसे में उसकी कमर की हड्डी टूट गई। ठेकेदार सोनू को निजी नर्सिंग होम में डालकर फरार हो गया। परिजनों ने सूचना थाना पुलिस को दी। इस पर ठेकेदार ने परिजनों जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोनू की पत्नी आरती का कहना है कि पति का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं है। इलाज के लिए अब वह किडनी बेचने की तैयारी कर रही है। वहीं सोनू के इलाज के लिए कोई सरकारी व गैर सरकारी संस्था मदद को आगे नहीं आई।

पढ़ें : MBBS परीक्षा की कॉपियां बदलने का खेल, अब यहां छापेमारी, दो छात्र गिरफ्तार

नहीं की कार्रवाई

आरती ने बताया कि भावनपुर पुलिस ने आरोपी प्रवीन ठेकेदार, सुनील महेश्वरी, सरजीत, गौरव, सुखवीर और अजीत के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed