{"_id":"6ae5d90ddf5aad5a21079b05","slug":"no-marks-uploaded-means-no-admit-cards-issued-meerut-news-c-72-1-mct1014-161980-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंक अपलोड नहीं तो नहीं मिलेंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंक अपलोड नहीं तो नहीं मिलेंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन
- सीसीएसयू ने निर्देश जारी कर महाविद्यालयों को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने दिसंबर-2026 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के सभी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसमें आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी को कहा है।
अंक अपलोड करने के लिए कॉलेजों को ccsuniversityweb.in पोर्टल का उपयोग करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यार्थी के अंक अपलोड होने से छूटने नहीं चाहिए। पूर्णांक और प्राप्तांक का मिलान करने के बाद ही अंक पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि त्रुटि न हो। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची भी तैयार करनी होगी। आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के अंकों की पोर्टल प्रति कुलसचिव प्रति के साथ गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करनी होगी।
प्रवेश पत्र और तकनीकी सहायता
विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कराए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज और संस्थान की होगी। अंक अपलोड करने में तकनीकी समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 8077791145 और 7078132884 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा helpdeskccsuweb@ gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने दिसंबर-2026 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के सभी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसमें आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी को कहा है।
अंक अपलोड करने के लिए कॉलेजों को ccsuniversityweb.in पोर्टल का उपयोग करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यार्थी के अंक अपलोड होने से छूटने नहीं चाहिए। पूर्णांक और प्राप्तांक का मिलान करने के बाद ही अंक पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि त्रुटि न हो। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची भी तैयार करनी होगी। आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के अंकों की पोर्टल प्रति कुलसचिव प्रति के साथ गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करनी होगी।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र और तकनीकी सहायता
विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कराए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज और संस्थान की होगी। अंक अपलोड करने में तकनीकी समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 8077791145 और 7078132884 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा helpdeskccsuweb
विज्ञापन