{"_id":"63598e430f023a7c8a510208","slug":"no-jam-on-bhai-dooj-traffic-police-prepared-a-plan-meerut-news-mrt6110590119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज पर न लगे जाम, यातायात पुलिस ने तैयार किया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईदूज पर न लगे जाम, यातायात पुलिस ने तैयार किया प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईदूज पर न लगे जाम, यातायात पुलिस ने तैयार किया प्लान
मेरठ। भाईदूज पर बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस अलर्ट रहेगी। शहर में 30 स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। बिजली बंबा बाईपास पर खराब वाहनों को हटाने के लिए जुर्रानपुर रेलवे क्रासिंग के पास दो क्रेन रहेंगी। एक क्रेन शहर में भी रहेगी।
भाई दूज पर सड़कों पर वाहनों का दबाव आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भाई-बहनों को दिक्कत न हो इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में एक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर और 10 सिपाही तैनात रहेंगे। महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहेंगी। इनके अलावा 28 दरोगा, 66 हेड कांस्टेबल, सौ कांस्टेबल और 20 महिला सिपाही तैनात किए जाएंगे। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी पुलिस रहेगी।
इन प्वाइंट पर रहेगी फोर्स
काली नदी पुल, मेडिकल कॉलेज गेट, आनंद अस्पताल कट, डिग्गी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, जेल चुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, होमगार्ड चौराहा माल रोड, सप्लाई डिपो, पीर चौराहा माल रोड, इलाहाबाद बैंक चौराहा माल रोड, एमईएस माल रोड, टैंक चौराहा, आरवीसी कट।
विज्ञापन
एनएच-58 बाईपास पर भी चौकसी
शिव चौक कंकरखेड़ा, खिर्वा कट, खड़ौली कट, बिग बाइट कट एनएच-58, परतापुर इंटरचेंज, मवाना बस स्टैंड, इमली चौराहा, बैजल भवन चौराहा, कोआपरेटिव चौराहा, मेघदूत पुलिया चौराहा, सीताराम पुलिया चौराहा, सोहबराब गेट बस स्टैंड, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, भैंसाली डिपो और रेलवे रोड चौराहे पर भी विशेष चौकसी बरती जाएगी।
बसों में बढ़ी भीड़, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे
भाईदूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाईदूज के त्योहार पर बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। सभी चालक व परिचालकों का अवकाश भी निरस्त कर दिया है।
शासन के निर्देशानुसार परिवहन निगम ने जहां मेरठ से बिजनौर, गाजियाबाद, दिल्ली, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों को जाने वाली सभी बसों के चार-चार फेरे बढ़ा दिए हैं। रोडवेज के आरएम केके शर्मा का कहना है कि मेरठ, भैसाली, सोहराबगेट, बड़ौत और गढ़ डिपो से 650 बसों का संचालन होता है। भाईदूज पर बहन भाईयों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बसों के संचालन की निगरानी के लिए भी टीमें गठित की गई हैं।