फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   no fear of law or Police, four sexually assaulted incidents in one day in Meerut

मेरठ : पुलिस का न कानून का खौफ, एक दिन में दुष्कर्म की चार वारदातें आईं सामने

Sun, 01 Aug 2021 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Aug 2021 04:18 PM IST
सार

टीपीनगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खेल कर दिया। मामले को मामूली मारपीट में दर्ज कर दिया। पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची और अफसरों से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
no fear of law or Police, four sexually assaulted incidents in one day in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ पुलिस भले ही महिला अपराध पर नियंत्रण के बड़े दावे करती हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मेरठ में शनिवार को एक ही दिन में दुष्कर्म के चार मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

 
सामूहिक दुष्कर्म  मामले में पीड़िता ने बयान दर्ज कराए 
बरेली निवासी महिला के साथ मेरठ के मोदीपुरम में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। बरेली निवासी एक महिला ने एसएसपी के सामने पेश होकर दुल्हैड़ा निवासी भाजपा नेता मीनाक्षी चौहान के बेटे और युवक अजय पर कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मीनाक्षी ने इस घटना की साजिश रची। शिकायत और कार्रवाई कराने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। यह भी आरोप लगाया था कि मीनाक्षी को बताने पर उसने घटना को सौ गायों के दान जैसा बताया था।  आरोपी पक्ष पर ठगी कर पैसे एंठने का भी आरोप लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मारपीट में रिपोर्ट
टीपीनगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खेल कर दिया। मामले को मामूली मारपीट में दर्ज कर दिया। पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची और अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। बागपत रोड निवासी महिला का पति से विवाद चल रहा है। उसकी ओर से दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

महिला ने बताया कि 28 जुलाई को उसका देवर अपने दोस्त के साथ आया और बताया कि शाम को पंचायत बुलाई गई है। वह बेटी को लेकर ससुराल पहुंची। पति यहां विवाद करने लगा। इतने में परिवार के अन्य पुरुष आये और उसे अपने साथ ले गए। बेटी को दूसरे कमरे में बैठा दिया।

आरोप है कि उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया और वीडियो बना लिया। इसके बाद समझौते का दबाव बनाया। टीपीनगर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन किसी ने भी ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं की। मारपीट का मुकदमा पहले से ही दर्ज है।

पत्नी की नाबालिग बहन से दुष्कर्म का प्रयास
कंकरखेड़ा क्षेत्र की निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि पति ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान जनसुनवाई अधिकारी एसपी ट्रैफिक ने कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

महिला के मुताबिक शादी के बाद पता चला कि उसका पति शराबी है। पति को इससे रोका तो कई बार मारपीट की गई। उसका आरोप है कि दो माह पूर्व महिला की नाबालिग बहन मिलने उसकी ससुराल पहुंची तो पति ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की और नशे की हालत में महिला के शरीर को सिगरेट से भी दागा।  

जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। उसने थाने पर जेठ के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि शनिवार को वह घर में थी। महिला का पति काम पर गया था। इसी दौरान महिला का जेठ रोहित शराब के नशे में आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला के बच्चों ने रोना शुरू किया तो आरोपी ने बच्चों को पीट दिया। आरोपी से जान बचाकर महिला थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed