{"_id":"6295c72b5b0e4e7ae63f81b6","slug":"no-facilities-only-corporation-increases-tax-meerut-entrepreneurs-explains-pain-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों का दर्द: सुविधाएं नहीं, सिर्फ टैक्स बढ़ाता है निगम, 30 वर्ष से बदहाली, हर तीसरे साल कर वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों का दर्द: सुविधाएं नहीं, सिर्फ टैक्स बढ़ाता है निगम, 30 वर्ष से बदहाली, हर तीसरे साल कर वृद्धि
Tue, 31 May 2022 01:13 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 May 2022 01:13 PM IST
सार
उद्योग बंधु की बैठक में शहर के प्रमुख उद्यमियों ने डीएम दीपक मीणा से अपना दर्द बयान किया। कहा कि शहर में 30 वर्ष से बदहाली है। नगर निगम हर तीसरे साल कर वृद्धि कर देता है। चार साल में एक नाला नहीं बना सका। इस दौरान डीएम को बदहाली की तस्वीरें भी दिखाई गईं।
विज्ञापन
बैठक में शामिल डीएम दीपक मीणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में उद्योग बंधु की बैठक में शहर के प्रमुख उद्यमियों ने डीएम दीपक मीणा से कहा कि नगर निगम टैक्स बढ़ाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं देता। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कों की तस्वीरें डीएम को दिखाईं। बैठक में चार अधिकारी नहीं पहुंचे जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। तय हुआ कि अब यह बैठक हर महीने के अंतिम शुक्रवार की शाम चार बजे होगी।
विज्ञापन
आईआईए के सदस्यों ने मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जलभराव, टूटी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया। आईआईए चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने अमर उजाला माई सिटी में जलभराव और सड़कों पर प्रकाशित खबरें भी दिखाईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: World No Tobacco Day: धूम्रपान पर शिकंजे की कवायद हो रही ‘धुआं’, एक कश भी खतरनाक...तीन सेकंड में लग जाती है लत
विज्ञापन
उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी, विद्युत बिलों में आ रही समस्या भी उठाई। आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम हर तीन वर्ष में हाउस टैक्स बढ़ा देता है। औद्योगिक क्षेत्र में कोई सुविधा 30 वर्ष से नहीं दी गई। चार साल से नाला निर्माण की मांग की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 जून से 10 जून के बीच किसी दिन औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की समस्याओं को मौके जाकर देखेंगे और समाधान कराएंगे।
आरआर एंटरप्राइज आरके जैन ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग से दो वर्ष से एनओसी नहीं मिली है। अभिमन्यु खन्ना ने परतापुर क्षेत्र में पैठ और अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त बृृजपाल सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा सतीश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार रॉय, अध्यक्ष मिडफो गिरीश कुमार, कमल ठाकुर, रविन्द्र एलन आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग वीके कौशल किया गया।