फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No facilities, only corporation increases tax Meerut Entrepreneurs explains pain in meeting

उद्यमियों का दर्द: सुविधाएं नहीं, सिर्फ टैक्स बढ़ाता है निगम, 30 वर्ष से बदहाली, हर तीसरे साल कर वृद्धि

Tue, 31 May 2022 01:13 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 May 2022 01:13 PM IST
सार

उद्योग बंधु की बैठक में शहर के प्रमुख उद्यमियों ने डीएम दीपक मीणा से अपना दर्द बयान किया। कहा कि शहर में 30 वर्ष से बदहाली है। नगर निगम हर तीसरे साल कर वृद्धि कर देता है। चार साल में एक नाला नहीं बना सका। इस दौरान डीएम को बदहाली की तस्वीरें भी दिखाई गईं। 

विज्ञापन
No facilities, only corporation increases tax Meerut Entrepreneurs explains pain in meeting
बैठक में शामिल डीएम दीपक मीणा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में उद्योग बंधु की बैठक में शहर के प्रमुख उद्यमियों ने डीएम दीपक मीणा से कहा कि नगर निगम टैक्स बढ़ाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं देता। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कों की तस्वीरें डीएम को दिखाईं। बैठक में चार अधिकारी नहीं पहुंचे जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। तय हुआ कि अब यह बैठक हर महीने के अंतिम शुक्रवार की शाम चार बजे होगी। 

विज्ञापन


आईआईए के सदस्यों ने मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जलभराव, टूटी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया। आईआईए चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने अमर उजाला माई सिटी में जलभराव और सड़कों पर प्रकाशित खबरें भी दिखाईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: World No Tobacco Day: धूम्रपान पर शिकंजे की कवायद हो रही ‘धुआं’, एक कश भी खतरनाक...तीन सेकंड में लग जाती है लत
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी, विद्युत बिलों में आ रही समस्या भी उठाई। आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम हर तीन वर्ष में हाउस टैक्स बढ़ा देता है। औद्योगिक क्षेत्र में कोई सुविधा 30 वर्ष से नहीं दी गई। चार साल से नाला निर्माण की मांग की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 जून से 10 जून के बीच किसी दिन औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की समस्याओं को मौके जाकर देखेंगे और समाधान कराएंगे।


आरआर एंटरप्राइज आरके जैन ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग से दो वर्ष से एनओसी नहीं मिली है। अभिमन्यु खन्ना ने परतापुर क्षेत्र में पैठ और अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त बृृजपाल सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा सतीश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार रॉय, अध्यक्ष मिडफो गिरीश कुमार, कमल ठाकुर, रविन्द्र एलन आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग वीके कौशल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed