फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No Entry of vehicles on Abulen

मेरठ के आबूलेन पर चार घंटे फोर व्हीलर बैन

Fri, 11 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 11 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
No Entry of vehicles on Abulen

आबूलेन पर शुक्रवार से शाम को फोर व्हीलर की एंट्री बैन कर हो जाएगी। कैंट बोर्ड अध्यक्ष के आदेश पर शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक आबूलेन बाजार को नो ट्रैफिक जोन कर दिया है। इस दौरान कोई भी फोर व्हीलर बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। प्रतिबंध तोड़ने वाले वाहनों को क्रेन से उठवाया जाएगा। जो बचकर निकलेगा उनका नंबर आरटीओ भेजा जाएगा, ताकि उनका चालान काटा जा सके।

विज्ञापन


आबूलेन बाजार को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक नो ट्रैफिक जोन बनाया गया था, लेकिन व्यापारियों की मांग पर पिछले महीने त्योहार के चलते इस व्यवस्था में छूट दी गई थी। बृहस्पतिवार को सब एरिया कमांडर मेजर जनरल सुनील यादव के आदेश पर फिर से इस व्यवस्था को बहाल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड के अधिशासी अभियंता अनुज सिंह ने बताया कि शुक्रवार से बाजार में शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। इस दौरान चार पहिया वाहनों को बाजार के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें बैरियर लगाकर रोका जाएगा। जो भी वाहन बाजार में खड़ा मिलेगा उसे उठाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। जो कार स्वामी बचकर भागेगा तो उसकी कार का नंबर आरटीओ को भेजा जाएगा, ताकि उसका चालान काटा जा सके। बंगला नंबर 173 नाले पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। खरीदारी करने वाले वाहन को पार्क करके आराम से शॉपिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed