{"_id":"92fe828b5f2755afea729ab21cce5ff6","slug":"no-entry-of-vehicles-on-abulen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की नो एंट्री, वॉकिंग प्लाजा बना आबूलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की नो एंट्री, वॉकिंग प्लाजा बना आबूलेन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 25 Oct 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबूलेन शनिवार शाम से वॉकिंग प्लाजा बन गया। पांच बजे के बाद कैंट बोर्ड की टीम ने बेरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया। लोग परिवार के साथ घूमते नजर आए और जमकर शॉपिंग की। वहीं व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वाहन रुकने के कारण बाजार में ग्राहक नहीं आए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक आबूलेन पर वाहनों की आवाजाही रही। कैंट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल सुनील यादव के निर्देशानुसार शाम पांच बजे से वाहन रोक दिए गए। अधिशासी अभियंता अनुज सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दास आटोमोबाइल और बेगमपुल की तरफ बेरिकेडिंग की।
विज्ञापन
जो भी वाहन मार्केट के अंदर थे, उन्हें भी बाहर कर दिया गया। व्यापारियों ने इसका विरोध किया। उनका आरोप है कि आबूलेन पर शाम पांच से नौ बजे तक सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। इस समय वाहनों की एंट्री रोकने से कारोबारियों पर फर्क पड़ेगा। त्योहार के सीजन में उन्हें बड़ा नुकसान होगा। वहीं रात नौ बजे बेरिकेडिंग हटते ही वाहन फिर से दौड़ने शुरू हो गए।
विज्ञापन
दिन में रही वाहनों की आवाजाही
शनिवार सुबह आबूलेन की दुकानें और शोरूम खुलते ही वाहन दौड़ने शुरू हो गए। लोग वाहन से आबूलेन आकर परिवार के सदस्यों को उतारते और पार्किंग में वाहन खड़ा करने चलते जाते। दुकानों पर भी भीड़ रही।
आबूलेन पर घर तो मिलेगी छूट
आबूलेन पर रहने वालों को कैंट बोर्ड छूट देगा। सोमवार को यहां के निवासी अपना निवासी स्थान का प्रमाणपत्र दिखाकर कैंट बोर्ड कार्यालय से स्टीकर ले सकते हैं। जिस वाहन पर स्टीकर होगा, उसे शाम पांच से नौ बजे के बीच निकलने की छूट दी जाएगी।