{"_id":"5aea169b4f1c1b61098b77c9","slug":"no-entry-me-daur-rahe-vaahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में भी खूब दौड़ रहे भारी वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री में भी खूब दौड़ रहे भारी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों की सख्ती के बाद शहर में फिर से नो एंट्री में भारी वाहन दौड़ने लगे हैं। स्कूलों की छुट्टी के दौरान तो बुरा हाल हो जाता है। दिल्ली रोड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। हैरानी की बात है कि ट्रैफिक पुलिस के सामने से ही भारी वाहन होकर गुजरते हैं। अमर उजाला टीम ने दोपहर दो चार बजे तक दिल्ली रोड का हाल जाना।
ट्रैक्टर ट्रॉली से माल की ढुलाई
टीपी नगर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में किराना और पशु आहार का सामान भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रॉली से बाहर तक सामान लादा गया था। इतना ओवरलोड था कि इससे कोई हादसा भी हो सकता था। हैरानी की बात थी कि चालक बड़े आराम से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सामने से इन्हें निकालकर ले गया। लेकिन किसी ने टोका तक नहीं।
ट्रैफिक पुलिस के सामने से गुजरे
दुर्गा धर्म कांटे के सामने भारी वाहनों के ट्रक गुजर रहे थे। यहां बने कट से कई भारी वाहन टर्न हुए। पास में ही ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही खडे़ थे। लेकिन वे भी उन्हें नहीं रोक रहे थे, बल्कि उन्हें यहां से निकलवाने में ही मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चालक गायब
जगदीश मंडप के सामने सड़क से कई ट्रक और मिनी ट्रक गुजर रहे थे। लेकिन इन्हें भी रोकने वाला कोई नहीं था। एक मिनी ट्रक का चालक तो रोड पर ही गाड़ी खड़ी कर चला गया। लेकिन ना तो यहां ट्रैफिक पुलिस नजर आई ना ही स्थानीय पुलिस थी। भारी वाहनों की वजह से रोड पर कई बार जाम भी लगता रहा।
टीपी नगर गेट तक तो छूट है
दिल्ली रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने कट पर खडे़ ट्रैफिक सिपाही के सामने से ही भारी वाहन गुजर रहे थे। उससे पूछा गया तो बोला कि टीपी नगर तक तो भारी वाहनों को जाने की छूट है जबकि उसके सामने ही कई भारी वाहन दिल्ली की ओर भी गुजर रहे थे।
चलेगा अभियान
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि दोपहर एक से तीन और शाम पांच से आठ बजे तक दिल्ली रोड पर टीपी नगर तक भी भारी वाहन नहीं जा सकते। यही तक छूट दी गई है। शहर में कहीं भी दिन में यदि भारी वाहन आ-जा रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।