फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No encroachment on the drain, no opposition to installation of sheds

नाले पर नहीं होगा अतिक्रमण, शेड लगाने का न हो विरोध

Fri, 20 Jun 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
No encroachment on the drain, no opposition to installation of sheds
गोला कुआं क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा कार्रवाई का विरोध करते संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकार
मेरठ। हापुड़ अड्डे से गोला कुआं तक नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान गोला कुआं के व्यापारियों के साथ हो रहे शोषण के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ की टीम ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रकट किया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि दुकानदार नाले या नाली से पीछे रहेंगे, लेकिन उन्हें चार फीट का टीन शेड लगाने से नहीं रोका जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त दुकान 10 फीट की है तो पांच फीट का स्लैब दुकानदार बनाएगा क्योंकि वह ही उनकी दुकान में जाने का मार्ग है। संगठन ने चेतावनी कि अगर व्यापारियों के साथ अनुचित हुआ संगठन जिला स्तर पर विरोध करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के द्वारा कार्यवाही के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते से बहुत से पक्के स्लैब के साथ अस्थाई लोहे के जाल तोड़ दिए। इसका संयुक्त व्यापार संघ ने विरोध किया। हंगामा बढ़ता देखते हुए सीओ कोतवाली, लिसाड़ी गेट सहित अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एडीएम सिटी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हंगामे के बीच संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम की टीम व्यापारियों के टीन शेड भी तोड़ रही हैं। बारिश के बीच पांच फुट का टीन शेड भी तोड़ दिया गया तो व्यापारियों की दुकान में जलभराव होना तय है। अभी तक शहर में जलभराव की समस्या का नगर निगम ने समाधान नहीं किया है। मंत्री अंकित ने कहा कि व्यापारी नाले पीछे अपनी दुकान में कारोबार कर रहे हैं इसके बाद भी अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता ललित गुप्ता अमूल ने कहा कि व्यापारी अपनी दुकान के आगे लोहे का जाल भी बना रहे हैं। इससे नाला सफाई में आसानी होगी। मंत्री अंकुर गोयल ने कहा, सड़क पर खड़े टेंपो और ठेले मुख्य रूप से अतिक्रमण का कारण हैं। इन्हें इस मार्ग से हटाया जाना चाहिए। यही स्थिति अब बेगमपुल के आसपास हो गई है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि शहर सराफा बाजार से आज तक टेलीफोन के खंबे नहीं हटाए गए हैं। इस दौरान पवन गर्ग, शाहिद, अशोक रस्तौगी आदि संपूर्ण बाजार के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed