फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue in the case of killing of protected animal

Meerut News: संरक्षित पशु की हत्या के मामले में सुराग नहीं

Sun, 12 Oct 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
No clue in the case of killing of protected animal
सरधना। थाना क्षेत्र खिर्वा जलालपुर के गांव के जंगल में हुई संरक्षित पशु की हत्या की घटना में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस की कई टीम घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को खिर्वा जलालपुर के जंगल में गन्ना व आम के बाग में बड़ी मात्रा में संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। इसे लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंचकर एसपी देहात व सीओ सरधना ने दो दिन के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, इस पर आक्रोशित लोग शांत हुए थे। ग्रामीणों ने दौराला रोड गंगनहर पुलिस चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना के 24 घंटे बीतने पर भी पुलिस खाली हाथ है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस टीम गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed