{"_id":"6ab927f60c7eaada2a0ea927","slug":"no-action-taken-even-after-a-life-threatening-attack-victim-appeals-to-ssp-for-help-sardana-news-c-73-1-mct1008-108842-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानलेवा हमले के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानलेवा हमले के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी संदीप पुत्र धर्मपाल सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले के बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि जांच अधिकारी ने आरोपियों से सांठगाठ कर शांतिभंग कर कार्रवाई की गई। जबकि आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। मेडिकल रिपोर्ट में भी स्थिति स्पष्ट लिखी है।
पीड़ित संदीप ने एसएसपी से किए शिकायत पत्र में बताया कि 20 सितंबर को गांव निवासी आरोपी सतपाल, ललित व मनोरमा ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इसके हालत में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल से मेडिकल रेफर कर दिया गया था।
पीड़ित का आरोप है कि जांच अधिकारी दरोगा ने मेडिकल रिपोर्ट को बिना देखें ही शांतिभंग की कार्रवाई की है। जिसके बाद से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोप है कि आरोपी उस पर अब समझौते का दबाव बना रहे है। एसएसपी बीबीटीएस मूर्ति ने थाना पलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।