फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   niyam todne par policekarmi par hogi karyavaahi

नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मियों पर होगी और सख्त कार्रवाई

Wed, 14 Mar 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Mar 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
niyam todne par policekarmi par hogi karyavaahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर अब एसएसपी ने कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन और ट्रैफिक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने देखा कि कुछ पुलिसकर्मी अभी भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन

बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने एक सप्ताह से अभियान चला रखा है। इस दौरान बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे गए। लेकिन अब भी कुछ पुलिसकर्मी नियम तोड़ रहे हैं। इस पर एसएसपी ने कहा कि चालान के साथ अब पुलिसकर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


पहले चालान होने पर होगी पेशी
एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई और एसपी क्राइम शिवराम यादव को निर्देश दिए हैं जिन पुलिस कर्मियों के मोटर  व्हीकल एक्ट में चालान किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट एसपी ट्रैफिक के माध्यम से एसपी लाइन को भेजें। जिसके बाद पहला चालान होने पर पुलिस कर्मियों की पेशी (ओआर) होगी। यदि फिर से चालान हुआ तो सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी की गाड़ी को देख निकले
जब एसएसपी पुलिस लाइन से निकलीं तो सर्किट हाउस के सामने दो सिपाही बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। एसएसपी की गाड़ी को देखकर दोनों सिपाही वहां से निकल लिए। बाद में एसएसपी ने वायरलेस सेट से निर्देश दिए कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

नहीं सुधर रहे पुलिस वाले, बिना हेलमेट 23 पकडे़   
ट्रैफिक पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद ड्राइविंग के दौरान पुलिस वाले हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में चले अभियान में 23 पुलिसकर्मी बिना हेलमेट ड्राइविंग करते पकडे़ गए। अभियान में कुल 241 लोगों का चालान किया गया। 
मंगलवार सुबह सीओ ट्रैफिक रामअर्ज, संजीव देशवाल, टीआई एसके सिंह, टीएसआई दीन दयाल दीक्षित और नदीम की पांच अलग-अलग टीमें वेस्टर्न और ईस्टर्न कचहरी रोड पहुंची। टीमों ने बिना हेलमेट चलने वाले 241 लोगों को पकड़ा। इनमें 23 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। कुछ थानों की फैंटम भी कार्रवाई की जद में आ गई। पुलिस कर्मियों ने स्टाफ की बात कहकर बचने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ में भी चालान थमा दिया गया। टीम ने कुल 25 हजार 600 रुपये शमन शुल्क वसूला। 
चेकिंग का पता चलते ही बदल दिया रास्ता
वेस्टर्न और ईस्टर्न दोनों मार्गों पर कई कोचिंग सेंटर हैं। जिनमें बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। ट्रैफिक पुलिस के दौरान कई छात्र भी बिना हेलमेट पकडे़ गए। चेकिंग का पता चलने पर इनमें भगदड़ मच गई। कई दोपहिया वाहन चालक गालियों से होकर निकले। 

ई रिक्शा चालकों पर भी हुई कार्रवाई
नो टेंपो जोन में चलने वाले ऑटो, ई रिक्शा चालकों की भी धरपकड़ की गई। हापुड़ अड्डा नो टेपों जोन है, इसके बावजूद भी यहां ऑटो चल रहे हैं। ट्रैफिक टीम ने हापुड़ अड्डे पर अभियान चलाकर 19 आटो के चालान कर उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed