फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nitin Nagar was murdered for tarnishing someone reputation in Meerut

नितिन नागर हत्याकांड: बदनाम करने पर हुई थी हत्या, ये थी पूरे विवाद की वजह; आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 14 Sep 2026 01:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 14 Sep 2026 01:21 PM IST
सार

मेरठ के नितिन नागर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बदनाम करने पर नितिन की हत्या हुई थी। आरोपियों ने बताया कि प्रिंस ने गांव में कहा था पीटकर समझौता कर लिया है। नितिन नागर (22) की शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो बाइकों पर सवार आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Nitin Nagar was murdered for tarnishing someone reputation in Meerut
Nitin Nagar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में नितिन नागर की गोली मारकर की हत्या में रविवार को दो नामजद आरोपियों सत्य उर्फ मिट्टू निवासी जे-ब्लॉक कॉलोनी और उत्सव निवासी पाली को रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रिंस बाइक हटाने के विवाद में समझौते के बाद उन्हें पीटने की बात कहकर गांव में बदनाम कर रहा था। रेकी कर तमंचों से प्रिंस पर गोल्डी और ऋषभने फायर किया था लेकिन गोली बाइक पर पीछे बैठे नितिन के लग गई थी।
विज्ञापन


बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी नितिन नागर (22) की शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो बाइकों पर सवार आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता सतीश ने सत्य उर्फ मिठू निवासी जे-ब्लॉक कॉलोनी हस्तिनापुर, गोल्डी निवासी रानी नंगला, ऋषभ व शक्ति निवासी जंधेड़ी, उत्सव निवासी पाली और एक अज्ञात के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मिठू और उत्सव को गिरफ्तार कर वारदात के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सत्य उर्फ मिठ्ठू प्रिंस से गली में बाइक हटाने को लेकर उनका विवाद हुआ था। मामला पुलिस और परिजनों तक पहुंचने के बाद समझौता हो गया था। इसके बावजूद प्रिंस अपना वर्चस्व बनाने के लिए गांव में उन्हें बदनाम करने लगा था। 

 

उसने कुछ लोगों से कहा था कि उसने मिठ्ठू को पीटा और बाद में उसने समझौता कर लिया। उन्होंने अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार सुबह से ही प्रिंस की रेकी शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को भी दिनभर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। शाम को प्रिंस और नितिन मध्य गंगनहर की ओर दौड़ लगाने गए थे। 
 
विज्ञापन

आरोपी खंड विकास कार्यालय के पास दो बाइक पर सवार होकर उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों के वापस लौटते ही आरोपी उनके पीछे लग गए और नितिन की हत्या कर दी। आरोपियों ने पुलिस को कुछ नए नाम भी बताए हैं। उनकी भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान हस्तिनापुर नहर के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
 

मिठ्ठू की बहन और दादी का वीडियो वायरल
कस्बे की के ब्लॉक कॉलोनी निवासी मिठ्ठू की बहन और दादी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि शनिवार शाम मिठ्ठू की मां को और रविवार सुबह उसके पिता व भाइयों को पुलिस अपने साथ ले गई। कहा कि उन्हें परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उसने पुलिस अधिकारियों से परिजनों के बारे में जानकारी देने की अपील की। युवती का आरोप है कि पुलिस उसके घर में लगे सीसीटीवीकी डीवीआर भी अपने साथ ले गई है।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी का फर्जी वीडियो वायरल
नितिन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया। वीडियो में कुछ युवकों के साथ पुलिसकर्मी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को हस्तिनापुर का बताते हुए नितिन हत्याकांड से जोड़कर प्रसारित किया गया। 

 

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि वायरल वीडियो का नितिन हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। लोगों को ऐसे भ्रामक वीडियो पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वीडियो वायरल करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed