फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nishat killed Shaheen when he slapped her for snatching her mobile.

Meerut News: मोबाइल छीनने पर थप्पड़ मारा तो निशात ने कर दी शाहीन की हत्या

Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nishat killed Shaheen when he slapped her for snatching her mobile.
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ला इस्लामाबाद के नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोबाइल छीनने पर शाहीन ने पति निशात आलम को थप्पड़ मारा था। इसके बाद निशात ने शाहीन की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति निशात आलम, सास शबनम, ससुर वाजुद्दीन को कोर्ट में पेश कर दिया है। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात निशात आलम अपने दोस्त के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। शनिवार की रात करीब वह एक बजे घर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। उसने पत्नी से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन शाहीन ने करीब दो घंटे तक दरवाजा नहीं खोला। रात तीन बजे शाहीन ने दरवाजा खोला। निशात ने पत्नी से पूछा कि वह फोन पर किससे बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उसे शक हुआ कि शाहीन किसी गैर व्यक्ति से बात कर रही थी। करीब पांच बजे तक दोनों में कहासुनी होती रही। जब उसने फोन छीना तो शाहीन ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निशात ने गुस्से में गला दबा दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शाहीन के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी पति निशात आलम, सास शबनम, ससुर वाजुद्दीन व देवर याहिया के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed