{"_id":"57a8d9a74f1c1bc80aee45d6","slug":"nishane-baaj-ki-galti-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज को खुद की गलती से गोली लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाज को खुद की गलती से गोली लगी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 09 Aug 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
पल्हैड़ा शूटिंग रेंज में चल रही तृतीय प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में एक शूटर को गोली लग गई। आनन फानन में आयोजकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दिल्ली रेफर कर दिया। इससे शूटिंग स्थल पर हड़कंप मच गया।
हरिद्वार की मायापुरी कॉलोनी निवासी सुमित राठी पुत्र ब्रजपाल सिंह सोमवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे। वह अपनी गन को पैर पर रखकर अन लॉक कर रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रिगर दब गया, जिसके चलते गोली शूटर के सीधे पैर की अंगुली में लग गई। शूटर बागपत के जौहड़ी गांव की इंटरनेशनल शूटर दादी चंद्रो के रिश्ते में दामाद लगते हैं। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शूटर को देखकर वह विलाप करने लगे। बाद में चिकित्सकों के समझाने पर शांत हुए। आयोजकों का कहना है कि शूटर अपनी लापरवाही से घायल हुए हैं। एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव ने बताया कि गोली लगने की जानकारी नहीं मिली है।
कांस्टेबल ने कराया भर्ती
शूटर को घायल अवस्था में देख चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्थानीय पुलिस की अनुमति मांगी, लेकिन शूटर के साथ पहले से ही कांस्टेबल राहुल था। कांस्टेबल ने अस्पताल में शूटर को भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कराया।