फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nisha wins the painting competition

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में निशा ने मारी बाजी

Thu, 29 Jan 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Nisha wins the painting competition
मोदीपुरम। क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोदीपुरम द्वारा जिला योजना 2025-26 के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज माधवपुरम में पर्यावरण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों और नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रदूषण विभाग के अधिकारी अखिलेश गौतम ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, महक ने द्वितीय और हंसिका ने तृतीय पुरस्कार जीता। कार्यक्रम की प्रधानाचार्या विनिता सिंघल और उपस्थित अतिथियों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार विश्वकर्मा, अंजलि गौतम, अखिलेश गौतम सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed