फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nine zone in district for six december

छह दिसंबर को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स

Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
nine zone in district for six december
नौ जोन 30 सेक्टर में बंटा जिला, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात
विज्ञापन

मेरठ। छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले को नौ जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशनील क्षेत्रों में पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। कोई खुराफात करने या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में पांच और देहात में चार जोन बनाए गए हैं, जबकि 15-15 सेक्टर बनाए गए हैं। आरएएफ और पीएसी को तैनात किया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के साथ-साथ बारह डिप्टी एसपी, चार एडिशनल एसपी, 30 थानेदार, 72 चौकी इंचार्ज, तीन वज्र वाहन के साथ-साथ पांच फायर टेंडर को लगाया गया है। खासतौर से हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, ईव्ज चौराहा, लालकुर्ती, मछेरान, रेलवे रोड समेत कई प्वाइंटों पर फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी लगातार राउंड लेकर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

---
शहर और देहात में फोर्स तैनात किया गया है। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
--
शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग मांगा
- थाना कोतवाली में रविवार दोपहर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सिटी मजिस्ट्रेट अजय भट व सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर के नाम पर किसी भी तरह का आयोजन न करें। न ही शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित होने दें। इस दौरान कय्यूम अंसारी, विक्रम बालियान, नवाब भाई, शहजाद अल्वी, महताब आलम, आस मोहम्मद, इकराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed