फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nine years old girl attempt to suicide after she Fed up of her father assault

यूपी: खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची नौ साल की बच्ची, पूछताछ में खोला पिता का घिनौना राज

Sun, 11 Aug 2019 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Aug 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
nine years old girl attempt to suicide after she Fed up of her father assault
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के परतापुर में शनिवार को एक नौ साल की एक बच्ची अपने वहशी पिता से तंग आकर खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। बच्ची ने आरोप लगाया कि पिता उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात करता है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परतापुर के इंदिरापुरम निवासी एक महिला शनिवार को बाजार जा रही थी। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को परतापुर रेलवे लाइन पर पटरी के बीच में चलते देखा। महिला स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाए बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़ी और उसे खींचकर रेलवे ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन


बच्ची के हाथ पैर और चेहरे पर चोटों के कई निशान थे। घायल बच्ची को लेकर महिला भूड़भराल स्थित सीएचसी पर पहुंची और बच्ची का उपचार कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने परतापुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता करता है शारीरिक उत्पीड़न
पीड़ित बच्ची ने रोते हुए बताया कि वह खरखौदा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। परिवार में पिता और दो भाई हैं। दोनों भाई सुबह ही काम पर चले जाते हैं। पिता शराब पीता है और रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करता है।

विरोध करने पर उसे पीटता है। रोजाना के इस उत्पीड़न से वह परेशान हो चुकी है। बताया कि शनिवार को सुबह वह घर से भागकर परतापुर की तरफ आ गयी और ट्रेन के नीचे आकर जान देने का फैसला कर लिया। परतापुर पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए बच्ची को जिला अस्पताल ले गई।

खरखौदा पुलिस की लापरवाही उजागर
महिलाओं के प्रति अपराध पर योगी सरकार गंभीर है। बच्ची से दरिंदगी और खुदकुशी के प्रयास की जानकारी होने के बावजूद खरखौदा पुलिस लापरवाही कर रही है। परतापुर पुलिस ने बच्ची के प्रकरण की जानकारी खरखौदा पुलिस को दी।

पुलिस मामले में कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर खरखौदा से कार्रवाई करने की बात कही, उसके बाद पुलिस की नींद टूटी। उसके बाद बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता को पकड़ा है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी रही। 

आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी
बच्ची अपने पिता पर गंभीर आरोप लगा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। -आलोक सिंह, सीओ किठौर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed