फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine thousand students took admission in UG on the first day

यूजी में पहले दिन नौ हजार छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

Tue, 06 Oct 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand students took admission in UG on the first day
यूजी में पहले दिन नौ हजार छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में सोमवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल में पहली मेरिट से नौ हजार एडमिशन हुए। जिन छात्र-छात्राओं के एडमिशन हुए हैं, उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। गलत डाटा फीड होने वाले एडमिशन की संख्या 50 के करीब ही है। मेरिट बदलने पर यही छात्र-छात्राएं बाहर होंगे। पूरी मेरिट में गलत डाटा वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 500 बताई गई है।

मेरठ में एडमिशन की बात करें तो पहले दिन एडमिशन की संख्या बेहद कम रही। मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज और एनएएस कॉलेज में ज्यादा एडमिशन नहीं हुए। गर्ल्स कॉलेजों में आरजी, इस्माईल, कनोहर लाल और शहीद मंगल पांडे कॉलेज में भी गिनती के ही एडमिशन हुए हैं। एडमिशन के दौरान ही गलत मेरिट जारी होने का खुलासा तब हुआ जब वेरीफिकेशन के दौरान 500 पूर्णांक में से प्राप्तांक 550 मिला। यानी डाटा गलत फीड होने से इन छात्रों के छह विषयों के प्राप्तांक मेरिट में जुड़ गए। ये वह छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन खुलने के बाद पहले तीन दिन आवेदन किया था। इसके बाद सीबीएसई का दूसरा डाटा फीड किया गया था। विवि प्रशासन अब ऐसे छात्र-छात्राओं के नंबर ठीक कराने के साथ अलग गाइड लाइन जारी करेगा। जिनके एडमिशन कम नंबर होने पर भी पहली मेरिट में आ गए हैं, उनको देखा जाएगा कि वह नई मेरिट में कहां जगह बना रहे हैं। ऐसे में इन एडमिशन को होल्ड कर दिया जाएगा। बाकी जो एडमिशन सही मेरिट से हुए हैं, उनको कोई परेशानी नहीं होगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन के भीतर ही सारी प्रक्रिया सही कर दी जाएगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं परेशान न हों। अब नई मेरिट के हिसाब से कैंपस-कॉलेजों में एडमिशन होंगे। ऑनलाइन वाले कॉलेजों में जहां पर सोमवार के एडमिशन कंफर्म नहीं किए गए थे, वह अभी उनको होल्ड ही रखेंगी। इस बारे में मंगलवार को विवि नई गाइड लाइन भी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed