फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine positives including couple, stir

दंपती सहित नौ पॉजिटिव मिले, हड़कंप

Sat, 27 Jun 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nine positives including couple, stir
दंपती सहित नौ पॉजिटिव मिले, हड़कंप
विज्ञापन

मवाना/परीक्षितगढ़। नगर में शुक्रवार को दंपती सहित पांच लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। नगर में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है। लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। वहीं परीक्षितगढ़ में आशा कार्यकर्ता के पति और तीन बच्चों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी एक प्रसूता एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित मिली थी। उसकी सास को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं मोहल्ला कल्याण सिंह पुराना बिजलीघर के पास पहले महिला और बाद में उसकी बहू, पोती भी संक्रमित मिली थी। अब महिला का बेटा भी पॉजिटिव मिला है। वहीं विवेक विहार निवासी दंपती को भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं मोहल्ला मुन्नालाल एक व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। वहीं भी संक्रमित मिला। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को मेरठ भेज दिया गया है। वहीं सीएचसी पर आज कुल 18 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

अस्पताल में कराए भर्ती
परीक्षितगढ़। ग्राम ललियाना निवासी आशा कार्यकर्ता पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों को नगर स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया था। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में महिला के पति और तीन बच्चों को भी कोरोना की पुष्टि हुई। सभी को श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज घाट में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 जून को ब्लॉक प्रोग्राम यूनिट की 30 आशा, 10 एएनएम, 01 वार्ड ब्वाय समेत 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। पांच दिन पहल ग्राम ललियाना निवासी आशा कार्यकर्ता को कोरोना की पुष्टि हुई थी। आशा को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। वहीं, नगर पंचायत कर्मचारियों ने क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed