फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nine persons inclued policekarmi found coroan positive, the peoples more reached in hospital for test

पुलिसकर्मी सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले, जांच कराने पहुंच रहे हैं लोग

Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
nine persons inclued policekarmi found coroan positive, the peoples more reached in hospital for test
सीएचसी हस्तिनापुर में कोरोना की जांच कराने पहुंची महिलाएं, बच्चे। - फोटो : MAWANA
मवाना/सरधना/हस्तिनापुर/लावड़(मेरठ)। मवाना, लावड़, हस्तिनापुर और सरधना में बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। सरधना में जांच के दौरान एक महिला और एक युवक व हस्तिनापुर में पुलिसकर्मी सहित दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं लावड़ में दो बैंक कर्मचारी और मवाना में तीन लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

मवाना सीएचसी पर एंटीजन किट से 102 लोगों की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएचसी पर 102 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें बड़ा महादेव के पास रहने वाला एक व्यक्ति कोराना पॉजिटिव मिला। उसे इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया। वहीं मेरठ में हुई जांच में एक पूर्व विधायक का बेटा कोरोना संक्रमित मिला। वहीं पंचवटी कॉलोनी में एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। उधर, सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 124 लोगों की सैंपलिंग की गई। जांच में मोहल्ला छावनी में एक महिला, पांडुशिला रोड पर एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोनों को मेरठ अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 74 लोगों के एंटीजन किट से सैंपल लिए गए। जांच के दौरान थाने का एसआई और किशोरपुर गांव के एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई। केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि दोनों को मुलायम सिंह मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। वही एसआई के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सैनिटाइज के बाद ही खुलेगा बैंक
लावड़। कस्बे के मुख्य चौराहे पर एसबीआई शाखा में तीन दिन पहले एक अधिकारी की नियुक्ति हुई है। अधिकारी और शाखा के एटीएम में तैनात एक कर्मचारी ने अपनी कोरोना की जांच कराई। बृहस्पतिवार को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से बैंक में हड़कंप मच गया। दो-तीन दिन में बैंक जाने वाले लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। शाखा प्रबंधक शैलेश गुप्ता का कहना है कि बैंक को सैनिटाइज कराया गया है। सोमवार को दोबारा सैनिटाइज कराने के बाद ही बैंक खोला जाएगा।

सरधना में कोरोना की जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम।

सरधना में कोरोना की जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed