{"_id":"6087306c8ebc3e8d1c768eef","slug":"nine-persons-dead-after-drink-liqour-in-meerut-meerut-news-mrt5361353117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में बंटी शराब का कहर: एक ही गांव में छीन ली नौ जिंदगियां, पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में बंटी शराब का कहर: एक ही गांव में छीन ली नौ जिंदगियां, पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 27 Apr 2021 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:45 AM IST
सार
मेरठ के साधारणपुर गांव में शराब पीने से पिता पुत्र सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस गांव में दो दिन में ही लगातार इतनी मौतें होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करते गांव के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के साधारणपुर गांव में शराब पीने से पिता पुत्र सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस गांव में दो दिन में ही लगातार इतनी मौतें होने से हड़कंप मच गया। पंचायत चुनाव के दौरान कुछ दिन से गांव में शराब बांटी जा रही थी। माना जा रहा है कि इसी शराब को पीने के बाद हालत बिगड़ी। हैरत की बात यह रही कि सोमवार देर रात तक पुलिस बीमारी से मौतें होने का दावा करती रही और लोग दम तोड़ते रहे।
विज्ञापन
साधारणपुर निवासी नीरज पुत्र नत्थू सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। रविवार रात उसकी हालत खराब हुई थी। सोमवार तड़के नीरज (28) की मौत हो गई है। वहीं, कपिल (30) पुत्र विजयपाल भी मजदूरी करता था। रविवार रात उसकी भी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इंचौली पुलिस गांव में पहुंची। इनके अलावा गांव के ही बिजेंद्र (55) और उसके छोटे बेटे दीपक (20) की हालत बिगड़ी। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने भी शराब पी थी। बाद में इन दोनों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो शवों के संस्कार के समय कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हुई है। चुनाव में शराब बंट रही थी। अधिक मात्रा में शराब पीने से यह सब हुआ। श्मशान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इनके अलावा गांव के ही मनवीर, रकम सिंह, ब्रजभूषण, बॉबी और सुमित की मौत होने की जानकारी मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
उधर, थाना पुलिस का कहना है कि बिजेंद्र की मौत हार्ट अटैक और दीपक की मौत सदमे की वजह से हुई। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को लिखित में दिया है। हालांकि बिजेंद्र की पत्नी सोना ने बताया कि पिता और पुत्र पिछले कई दिनों से प्रधान प्रत्याशियों द्वारा दी गई शराब पी रहे थे। दोनों की मौत शराब पीने से हुई। उन्होंने प्रत्याशियों द्वारा दिए गए शराब के खाली और भरे हुए पव्वे भी दिखाए। गांव में कई अन्य ग्रामीणों की हालत भी गंभीर बताई गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने मौत का कारण बुखार और अन्य बीमारी होना बताया है। उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
मरने वालों के नाम
1- नीरज पुत्र नत्थू सिंह
2- कपिल पुत्र विजयपाल
3- बिजेंद्र पुत्र स्व. रामजीलाल
4- दीपक पुत्र स्व. बिजेंद्र
5- 40 वर्षीय मनवीर पुत्र स्व. राजपाल (अविवाहित)
6- 35 वर्षीय रकम सिंह पुत्र इकराम
7- 32 वर्षीय ब्रजभूषण पुत्र हरपाल
8- 34 वर्षीय बॉबी पुत्र शेर सिंह
9- 32 वर्षीय सुमित पुत्र भगवत
इस मामले की पड़ताल कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में अवैध शराब से मरने की बात सामने नहीं आई है। मेरे संज्ञान में अभी चार मौतों की ही जानकारी है। एसपी देहात केशव कुमार को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजय साहनी, एसएसपी
ये भी पढ़ें-
. मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप
. कोरोना पर वार: व्यापारियों का बड़ा फैसला, मेरठ में रहेगी 10 दिन की बंदी, पढ़िए पूरा अपडेट