फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine people has dies in a week due to fever in Bijnor Saharanpur and Meerut of West UP

पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा बुखार का कहर, बच्ची सहित नौ की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 03 Oct 2019 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Oct 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Nine people has dies in a week due to fever in Bijnor Saharanpur and Meerut of West UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पश्चिमी यूपी के जिलों में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जहां बिजनौर में एक बच्ची सहित तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई है। तो वहीं सहारनपुर में एक सप्ताह में बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के विभिन्न गांवों में फॉगिंग भी कराई गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा मेरठ में भी एक मामला सामने आया है। जागृति विहार मेरठ निवासी राजवीरी (73) की 24 सितंबर को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मामला दबा लिया। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को स्वाइन फ्लू पीड़ित वृद्धा के पति देवेंद्र सिंह (77) की मौत हुई तो परिजनों ने वृद्धा की मौत के बारे में बताया। देवेंद्र सिंह का भी फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। दरअसल, स्वाइन फ्लू या डेंगू से मरीज की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग की काफी फजीहत होती है। इस फजीहत से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग मरीजों की मौत की जानकारी छुपाने की नाकाम कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: वायरल बुखार का कहर, एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत, 100 से ज्यादा चपेट में

बिजनौर में एक महिला समेत दो की मौत

बिजनौर में रहस्यमय बुखार की चपेट में आकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार दोनों दो-तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। दोनों का उपचार चल रहा था। बुधवार की रात तेज बुखार के साथ पेट व पैरों में भयंकर दर्द हुआ और कुछ देर के बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव के सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बीमार लोगों की सुध लेने को तैयार नहीं है।

गांव राजा का ताजपुर निवासी अरशद (22) को दो दिन से बुखार था। परिजनों के अनुसार उसका गांव के ही निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। बुधवार की रात अरशद को तेज बुखार के साथ पेट व पैरों में भयंकर दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा महमूद अहमद की पत्नी शहनाज (35) की पांच दिन पूर्व डिलीवरी हुई थी। इसके दो दिन बाद उसे बुखार ने जकड़ लिया। शहनाज का परिजनों ने गांव में ही उपचार कराया, लेकिन उसे बुखार से आराम नहीं मिला। बुधवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

बुखार से बच्ची की मौत 

वहीं बिजनौर के नांगलसोती में बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। नांगलसोती, भागूवाला, जलालाबाद, मंडावली क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बुखार का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में बुखार पीड़ितों को प्राइवेट चिकित्सकों से महंगा इलाज करना पड़ रहा है। काफी लंबे समय से बुखार से पीड़ित नांगलसोती निवासी इश्हाक की छह वर्षीय आयशा को परिजन सुधार न होने पर जौलीग्रांट ले गए। तबीयत बिगड़ने पर जौलीग्रांट के चिकित्सकों ने बच्ची को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुखार से पीड़ित मासूम बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed