Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine deities have great importance in Jain Agama: Saurabh Jain

जैन आगम में नव देवताओं का बड़ा महत्व: सौरभ जैन

Sun, 14 Dec 2025 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Nine deities have great importance in Jain Agama: Saurabh Jain
- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा बच्चों का संस्कार शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महावीर जयंती भवन में 139 वां संस्कार शिविर लगाया गया। पूजन और प्रक्षाल के बाद सौरभ जैन सराफ ने 80 बच्चों को जैन आगम में नव देवताओं के महत्व विषय में जानकारी दी। शारदा रोड पर यह कार्यक्रम विश्व श्रमण श्रीसंघ द्वारा किया गया।

सौरभ सराफ ने बच्चों को बताया कि जैन आगम में नव देवताओं को ही माना जाता है। उनकी पूजा की जाती है। ये नव देवता अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, जिन धर्म, जिन आगम, जिन चैत्य, जिन चैत्यालय हैं। जैन आगम में इनकी पूजन से सभी पूजाओं का फल मिल जाता है। नव देवताओं की पूजा से ही कर्मों का क्षय होता है। आज के कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं सम्पन्न कराई। गौरव जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन, राहुल जैन ने बच्चों को पूजन विधि बताई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य अंकित जैन को परिवार को मिला। ड्रा में विजेता राजवर्धन जैन रहे। सौरभ जैन ने बताया कि अगला शिविर 21 दिसंबर को इसी स्थान पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed