{"_id":"61118c188ebc3e76ff665f87","slug":"nine-accused-arrested-in-truck-loot-case-meerut-news-mrt551202926","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट का पर्दाफाश, नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट का पर्दाफाश, नौ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर में ट्रक लूट का पर्दाफाश, नौ आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। सरूरपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को ट्रक लूट का पर्दाफाश कर दिया। नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार लोग लूटे गए ट्रक के खरीदार हैं। ट्रक राजस्थान से बरामद किया गया है, जिसे एक कबाड़ी के यहां काटा जा रहा था। वारदात से जुड़े पांच लोग अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी हैं।
हरदोई निवासी रविंदर यादव ट्रक चालक है और यमुनानगर हरियाणा के ट्रांसपोर्टर सोनू गेरा का ट्रक चलाता है। पांच अगस्त की रात शामली के बुटराड़ा में बदमाशों ने उससे ट्रक लूट लिया था। बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और आधी रात को सरूरपुर में एक धर्मकांटे के पास फेंककर फरार हो गए। ट्रक चालक ने सरूरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने डकैती का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सर्विलांस प्रभारी मनीष बिष्ट को भी जांच में लगाया गया। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात केशव कुमार ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वारदात का सूत्रधार ट्रांसपोर्टर का एक अन्य ट्रक चालक कामिल पुत्र उम्मेद अली निवासी रियावली थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर रहा। उसने रविंदर यादव को नया ट्रक अकेले ही चलाते देखा और अपने साथी आकिल के साथ मिलकर लूटपाट की साजिश रची। कुछ और लोगों को भी साथ मिला लिया।
विज्ञापन
घटना वाली रात जब रविंदर शामली के प्लांट पर ट्रक खाली कर लौट रहा था तो उसके साथ लूटपाट की गई। ट्रक को छिपाने की नीयत से सड़वा मोड़ थाना चंद्रवादी जयपुर राजस्थान (मूल निवासी ग्राम भैंसा थाना मवाना मेरठ) निवासी कालू खां उर्फ नवाब के गैरेज पर उसे भेज दिया गया। रविंदर यादव ने बताया था कि वारदात से आधा घंटे पहले उसी की ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक वहां से गुजरा था, लेकिन जब वह रवाना हुआ तो ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। पुलिस ने इसी बिंदु पर काम किया और सविलांस की मदद से घटना का पर्दाफाश किया।
इस मामले में आकिल पुत्र यूनुस, इरशाद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी सिंघावली थाना कंकरखेड़ा, फाजिल पुत्र इकबाल निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार (हाल निवासी सिंघावली कंकरखेड़ा), मुदस्सिर पुत्र यूनुस व परवेज पुत्र अशफाक नवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर के अलावा ट्रक खरीदने वाले कालू खां उर्फ नवाब पुत्र शाहबुद्दीन, दाताराम व राम अवतार पुत्र प्रह्लाद निवासी कुम्बावास थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान और राम कुमार लौहार पुत्र छोटू निवासी शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा कामिल के अलावा राहुल, अनुज उर्फ पंडित निवासी जिंझोखर थाना कंकरखेड़ा, अनवर और आमिर निवासी सिंघावली थाना कंकरखेड़ा की तलाश जारी है। लूटे गए ट्रक के अलावा दो कार भी कब्जे में ली गई है, जिनसे वारदात की गई थी।