फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav: Police beaten up by people during polling in Meerut and constable uniform torn

Nikay Chunav: मतदान के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई, कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, भाजपा और निर्दलीय समर्थक भी भिड़े

Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ में मतदान के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई कर दी गई। यही नहीं एक कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। उधर, भाजपा और निर्दलीय समर्थक भी आपस में भिड़े।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Police beaten up by people during polling in Meerut and constable uniform torn
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के दौरान मेरठ जिले के कई मतदान केंद्रों पर विवाद और हंगामा हुआ। शहर के वार्ड-53 के सेक्टर-दो स्थित सेंट देव आश्रम स्कूल में पुलिस के साथ हाथापाई कर दी गई, जबकि एक कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी गई। इसके अलावा मोदीपुरम में भाजपा और निर्दलीय समर्थक आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा, सरधना, खरखौदा, गंगानगर, मलियाना और अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग पार्टियों के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति रही। ऐसे हालात में पुलिस ने कहीं लाठियां फटकारीं तो कहीं समझाकर लोगों को शांत कराया। इन केंद्रों पर मोबाइल ले जाने से मना करने, फर्जी मतदान सहित अन्य आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के वार्ड-53 के सेंट देव आश्रम स्कूल में दोपहर बाद कुछ भाजपा समर्थक मोबाइल लेकर बूथ के अंदर जाने लगे। यहां तैनात पुलिसकर्मी ने मोबाइल लेकर जाने से रोक दिया। इसे लेकर पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी हो गई। सेंट्रल मार्केट चौकी इंचार्ज हिमांशु भारद्वाज भी पहुंच गए। नौबत धक्कामुक्की तक आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक कांस्टेबल की नेम प्लेट के पास से वर्दी भी फट गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें एक युवक सराफा कारोबारी और गाजियाबाद के एक थाना प्रभारी के बेटे भी शामिल बताए गए। 

वहीं, सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि युवराज और रौशल कपूर का शांतिभंग में चालान किया गया, जबकि बाकी को छोड़ दिया गया। उधर, सेक्टर-चार स्थित बूथ से भी एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया गया। उसे भी बाद में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: कहां कितने फीसदी मतदान, जानिए यूपी के इन दो जिलों का हाल, 13 को आएगा परिणाम

भाजपा और निर्दलीय समर्थक भिड़े, कई हिरासत में
मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेस दो के हेरिटेज पब्लिक स्कूल में मतदान के लिए बूथ बनाया गया। यहां भाजपा पार्षद प्रत्याशी विक्रांत ढाका के एजेंट और निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा के भाई के बीच फर्जी मतदान को लेकर हाथापाई तक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रत्याशियों के एजेंट समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। सूचना पर भाजपा नेता सतेंद्र भराला, प्रत्याशी विक्रांत ढाका सहित अन्य थाने पहुंचे। भाजपा नेताओं की पुलिस से काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूले ASP, प्रत्याशी को गाली देकर खूब लताड़ा, विरोध में सामने आया परिवार, जयंत ने ट्वीट कर लिखा...

सरधना में भी कई बूथों पर हंगामा
सरधना थाना क्षेत्र में मतदान के दौरान वोट कटने व फर्जी वोट डालने को लेकर कुछ बूथों पर हंगामा हुआ। मोहल्ला कमरानवाबान में वोटर लिस्ट से सौ से अधिक वोट कटने का मामला सामने आया। इस समस्या को लेकर बूथ के पास मौजूद भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीएलओ को स्थानीय लोगों के सामने लाकर मामले को स्पष्ट कराया। दूसरी ओर आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज और केके पब्लिक स्कूल में फर्जी वोट डालने के विवाद में हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने यहां पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed